एक्सप्लोरर
एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

1. गुजरात में पहले दौर की 89 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक 68 फीसदी वोट पड़े हैं. इन जिलों में 2012 में 70 फीसदी मतदान हुआ था. वोटिंग के बाद सभी दलों ने अपनी जीत का दावा किया है.http://bit.ly/2ANXDdH 2. गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता अर्जुन मोढवाडिया ने ब्लूटूथ से ईवीएम हैक करने का आरोप लगाया. कांग्रेस के इस आरोप को चुनाव आयोग के इंजीनियर ने खारिज कर दिया है. वहीं, बीजेपी ने इसे हार की बौखलाहट बताया है.http://bit.ly/2keQZDn 3. पीएम मोदी ने सलमान निजामी के सहारे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कहते हैं कि ‘हर घर से अफजल निकलेगा’. यहां का मुस्लिम भी ऐसा नहीं कहताhttp://bit.ly/2nJHvoR. कांग्रेस ने कहा कि निजामी हमारी पार्टी का नेता नहीं है. विवाद बढ़ने के बाद सलमान निजामी ने एबीपी न्यूज़ पर सफाई देते हुए कहा, ‘वायरल हो रहे ट्वीट साल 2013 के हैं और यह फेक ट्वीट थे. इस बारे में मैंने साल 2015 में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी.’ http://bit.ly/2jdSOUJ 4. यूपी के बरेली में एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए निकाली गई रैली में शामिल हुई थी. पीड़िता ने अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फ़रहत नक़वी से न्याय की गुहार लगाई है. इस मामले में एसपी सिटी का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नही है.http://bit.ly/2iLlUHe 5. श्रीलंका के खिलाफ रविवार को धर्मशाला में होने वाले पहले वनडे से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. फॉर्म में चल रहे टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वायरल बुखार से पीड़ित हैं और उनके खेलने पर भी संशय के बादल मंडराने लगे हैं. http://bit.ly/2BnaAw1 अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.
और पढ़ें



















