एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

1. रामनाथ कोविंद आज देश के 14वें राष्ट्रपति चुने गए हैं. प्रेसिडेंट इलेक्शन में रामनाथ कोविंद को 7 लाख 2 हजार 44 वोट और विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को 3 लाख 67 हजार 314 वोट मिले. राष्ट्रपति चुने जाने के बाद कोविंद ने कहा, 'गरीबी से उठकर और कच्चे घर में पलकर आज यहां तक पहुंचा हूं. राष्ट्रपति भवन में ऐसे गरीबों का प्रतिनिधि बनकर जा रहा हूं.'http://bit.ly/2uFxXgi 2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पहले गुलाब का फूल दिया और फिर गले में साफा डालकर उनका सम्मान किया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया. मीरा कुमार ने भी रामनाथ कोविंद को बधाई देते हुए कहा, 'अब उन पर संविधान की रक्षा करने की जिम्मेदारी है. जिस विचारधारा की लड़ाई लड़ने के लिए मैंने चुनाव लड़ा वो आज 20 जुलाई 2017 को खत्म नहीं हुई है, ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.'http://bit.ly/2uFxXgi 3. डोकलाम विवाद पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में कहा कि संवाद बना रहे इसके लिए जरूरी है कि भारत और चीन दोनों देश डोकलाम से अपनी-अपनी सेना हटाएं. भारत अपनी सीमा की रक्षा करने में सक्षम है. उधर तनातनी के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस महीने के आखिर में चीन का दौरा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि एनएसए डोभाल इस महीने चीन में होने वाली ब्रिक्स देशों की बैठक में हिस्सा लेंगे.  http://bit.ly/2ue3O76 4. हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक बस के खाई में गिरने से 28 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में कई लोग घायल हैं. बस में करीब 60 लोग सवार थे.http://bit.ly/2tJXh0u 5. रिलायंस जियो कल 21 जुलाई को मुंबई में होने वाली अपनी एनुअल जनरल मीटिंग में कुछ बड़े ऐलान करने वाला है. जियो अपना नया 500 रुपये वाला 4G VoLTE फीचर फोन कल की AGM में लॉन्च कर सकता है. इस फोन में 2.4 इंच का कलर डिस्प्ले होगा. फोन में 512 एमबी रैम और 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. http://bit.ly/2tKkTSV IN DEPTH: घर से ही परचून की दुकान चलाते थे रामनाथ कोविंद के पिता http://bit.ly/2tis6d9 अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget