एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

1. बीजेपी ने तीसरी लिस्ट में 67 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया. इस लिस्ट में *बीएसपी से बीजेपी में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौना से टिकट दिया गया है*.http://bit.ly/2jN7ZzQ उधर सीएम अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर से चुनावी बिगुल फूंका और *मोदी सरकार पर सिर्फ बड़ी बातें करने का आरोप लगाया और पूछा कि ‘अच्छे दिन’ कहां हैं? उधर अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार में भी चाचा शिवपाल को किनारे कर दिया. पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शिवपाल का नाम नहीं है*.  http://bit.ly/2jYc5b3 2. उत्तर प्रदेश की जंग जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. *इस लिस्ट की खास बात ये है कि इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी भी शामिल हैं*. पार्टी ने 40 नेताओं की जो लिस्ट जारी की है, उसमें प्रियंका गांधी नौवें नंबर पर हैं.http://bit.ly/2jURTGP 3. पंजाब चुनाव जीतने के लिए 10 सालों से सत्तासीन अकाली दल ने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए लोकलुभावन वादों की झड़ी लगा दी. इनमें *किसानों को दस घंटे मुफ्त बिजली, गरीबों को 25 रुपये किलो घी और 20 लाख नई नौकरियां देने का वादा सबसे अहम है*. उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने लुधियाना में घोषणापत्र जारी किया. http://bit.ly/2jYb5Un 4. *केंद्र सरकार के 8 नवंबर को किए ऐतिहासिक नोटबंदी के फैसले को अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा*. इसकी शुरुआत राजस्थान से की गई है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर आने वाले शिक्षा सत्र से 12वीं कक्षा के सिलेबस में नोटबंदी और कैशलेस योजना को शामिल करेगाhttp://bit.ly/2j0gWJd. उधर *आईआईएम जल्द ही अपने छात्रों को डिग्री भी मुहैया करा सकेंगे*. इससे विश्व स्तर पर आईआईएम से पढ़े लोगों के लिए संभावनाएं और बढ़ जाएगी. http://bit.ly/2j0plfq 5. *शाहरुख की फिल्म के ट्रेन से प्रमोशन के दौरान वडोदरा में भगदड़ से एक शख्स की मौत हुई. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने जांच के आदेश दिए हैं*. शाहरुख ने कहा कि वह बेहद दुखी हैं और दुआ करते हैं कि मृतक के परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले. http://bit.ly/2kouGd5 *प्रियंका गांधी ने 87 सदस्यों की एक टीम बनाई है. इस टीम में 15 कोर मेंबर हैं. 11 मार्च राहुल गांधी का नहीं, प्रियंका का भविष्य तय करेगा?* http://bit.ly/2j9Ghvm *दिनभर की बड़ी खबरें सिर्फ टेक्स्ट में ही नहीं, बदलते वक़्त के साथ आप दर्शकों और पाठकों के लिए पेश है विशेष ऑडियो न्यूज़ बुलेटिन. इस लिंक को क्लिक करें और 2 मिनट में सुनें दुनियाभर की ताज़ा ख़बरें* अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget