एक्सप्लोरर

Toolkit Case: आरोपी निकिता जैकब को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर 3 हफ्ते की रोक

निकिता जैकब पेशे से वकील हैं. आरोप है कि निकिता ने भी टूलकिट बनाने में और उसे प्रसारित करने में अहम भूमिका निभाई थी. निकिता ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि दिल्ली में हिंसा फैलाने का कोई प्रोपेगेंडा नहीं था.

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट केस में आरोपी निकिता जैकब को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने तीन हफ्ते तक निकिता की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. ये राहत 25 हजार के निजी मुचलके पर दी गई है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि निकिता का कोई राजनीतिक, धार्मिक या आर्थिक एजेंडा नहीं है. कोर्ट ने यह भी माना कि निकिता का घर 11 फरवरी को सर्च किया गया और समान जब्त कर लिया गया. साथ ही हाईकोर्ट ने ये भी कहा है कि अपराध दूसरे राज्य में हुआ है इसलिए ये मामला उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है.

निकिता की वकील ने कहा, 'टूलकिट को अकेले निकिता ने नहीं बनाया है. टूलकिट के साथ निकिता जुड़ी है, उसने रिसर्च की है लेकिन ये सिर्फ कृषि कानूनों को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए. इसके अलावा कुछ नहीं. हिंसा फैलाने का निकिता का कोई उद्देश्य नहीं था.'

निकिता की वकील ने बताया, 'बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के तमाम जजमेंट को ध्यान में रखते हुए निकिता को तीन हफ्ते की ट्रांजिट जमानत दी है. इन तीन हफ्तों के भीतर निकिता को दिल्ली की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी देनी होगी. ट्रांजिट बेल का प्रावधान सीआरपीसी में नहीं है. लेकिन फिर भी एक इंसान के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने निकिता को राहत नहीं है.'

आखिर कहां है निकिता? इस सवाल के जवाब में निकिता की वकील ने कहा कि वह कहीं गायब नहीं हुई है, मुंबई में ही है. 12 फरवरी को जज के सामने पेश हो चुकी है. ये सबकुछ मद्देनजर रखते हुए हाईकोर्ट ने निकिता को तीन हफ्ते की राहत दी है. दिल्ली पुलिस ने लगातार 13 घंटे तक निकिता से पूछताछ की है. जांच में निकिता ने पूरा सहयोग किया है. आगे भी जब चाहें पुलिस पूछताछ कर सकती है.

आपको बता दें कि निकिता पर दिशा रवि के साथ मिलकर भारत को बदनाम करने वाली टूलकिट बनाने, उसे एडिट करने और सर्कुलेट करने का आरोप है. निकिता पर उस जूम मिटिंग में भी शामिल होने का आरोप है जिसमें कथित तौर पर भारत को बदनाम करने की रणनीति बनाई गई थी.

साजिश का 7वां किरदार किसान आंदोलन के नाम पर देश को बदनाम करने वाली टूलकिट की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है नए-नए किरदार सामने आ रहे है. कर्नाटक से कनाडा तक साजिश के तार जुड़ रहे हैं. इस साजिश में एक नई महिला का नाम सामने आया है. ये महिला है अनिता लाल.

अनिता लाल, कनाडा के वेंकूवर की रहने वाली है. खालिस्तानी समर्थक मो धालीवाल की साथी है. धालीवाल की संस्था पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन की को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर भी है. अनिता का नाम उस टूलकिट में था जिसे दिशा रवि, निकिता और शांतनु ने मिलकर बनाया था और जिसे स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने शेयर किया था. ये भी कहा जा रहा है कि अनिता उस जूम मीटिंग में भी शामिल थी जिसमें किसान आंदोलन के बहाने भारत का बदनाम करने की साजिश रची गई थी.

ये भी पढ़ें- टूलकिट कांड में सातवां नाम आया सामने, धालीवाल की सहयोगी अनिता लाल भी पुलिस के रडार पर किसानों के निशाने पर बंगाल चुनाव, राकेश टिकैत बोले- बंगाल में भी करेंगे किसान पंचायत

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget