एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें

एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें और जानिए देश दुनिया में हो क्या रहा है.

जम्मू-कश्मीर में तीन अलग-अलग जगहों पर आतंकी हमला हुआ है. पहला मामला जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा का है. जहां आतंकियों ने घर में घुसकर एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) मुश्ताक अहमद शेख की हत्या कर दी. आतंकियों की फायरिंग में शेख की पत्नी भी बुरी तरह जख्मी हो गई. उन्हें बिजबिहाड़ा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आतंकियों ने कल शाम में शोपियां में सेना के काफिले को भी निशाना बनाया. हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं, एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के चांसर में एक व्यक्ति पर गोली चलाई. पढ़ें ये खबर

सीबीएसई की 10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर लीक मामले में अभी तक इसके मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी नहीं हुई है. दिल्ली पुलिस की जांच जारी है जिसके सिलसिले में पुलिस ने बुधवार रात करीब 10 जगहों पर छापेमारी की. हालांकि, पुलिस ने छापेमारी का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है. जानकारी मिली है कि इस मामले में अब तक 25 लोगों से पूछताछ कर चुकी है. पेपर लीक की शुरूआती जांच में ये भी पता चला है कि छात्रों को प्रश्न पत्र 50 हजार रुपये तक में बेचा गया है लेकिन बाद में यही 5-10 रुपये तक में बिका. पढ़ें ये खबर

बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कल एम्स में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. जहां उन्होंने लालू यादव का हालचाल जाना. हालांकि दो राजनीतिक शख्सियतों की मुलाकात के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है. सवाल उठ रहा है कि क्या 'हम' की तरह रालोसपा भी बिहार में एनडीए का साथ छोड़ेगी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की नेतृत्व वाली महागठबंधन में शामिल होगी. जीतन राम मांझी की पार्टी बिहार उपचुनाव से ठीक पहले महागठबंधन में शामिल हो गई थी. पढ़ें ये खबर

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने बॉल टेम्परिंग विवाद में बड़ा बयान दिया है. सचिन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट को समय दिया जाना चाहिए. सचिन ने ये बयान इसलिए भी दिया होगा क्योंकि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले तेंदुलकर को टेंपरिंग के विवाद का दर्द खूब पता है. उन्होंने भी अपने करियर में इसे लेकर आरोप झेले हैं और इसपर हुए ज़ोरदार विवाद का सामना किया है. पढ़ें ये खबर

बीआर अम्बेडकर का मिडिल नेम 'रामजी' करने का यूपी सरकार के आदेश के बाद राज्यपाल राम नार्इक ने कहा कि बाबा साहब का नाम प्रदेश ही नहीं पूरे देश में सही लिखा जाए. उन्होंने कहा कि अम्बेडकर के नाम पर राजनीति करना गलत है. बता दें कि राम नाईक के सुझाव के बाद ही योगी सरकार ने बीआर अम्बेडकर का मिडिल नेम 'रामजी' करने का आदेश दिया था. पढ़ें ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget