एक्सप्लोरर

Bulldozer In Delhi: दिल्ली में आज नहीं चल पाया बुलडोज़र, AAP ने लगाया BJP पर उगाही करने का आरोप

AAP On Bulldozer: दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में पुलिस बल न मिलने की वजह से आज बुलडोजर नहीं चल पाया. वहीं आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बुलडोजर के बहाने लोगों से उगाही करने का आरोप लगाया है.

Anti Encroachment: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर की जा रही कार्यवाही के मद्देनज़र आज कालिंदी कुंज इलाक़े में ये ड्राइव चलायी जानी थी लेकिन पुलिस फ़ोर्स ना मिलने की वजह से ये कार्यवाही आज नहीं की जा सकी. दरअसल दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा 13 मई तक अलग-अलग इलाक़ों में अतिक्रमण हटाने को लेकर ड्राइव चलायी जानी है इसको लेकर एक पूरा रोडमैप तक तैयार कर लिया गया है लेकिन पुलिस फ़ोर्स ना मिलने की वजह से ये कार्यवाही फ़िलहाल के लिये रोक दी गयी है. अब नगर निगम का कहना है कि उन्हें जैसे ही पुलिस फ़ोर्स मिलती है तो वो अतिक्रमण हटाने को लेकर अपनी कार्यवाही शुरू कर देंगे.

नये रोड मैप में कालिंदी कुंज को जोड़ा जाएगा

इस पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के सेट्र्ल ज़ोन के चेयरमैन राजपाल सिंह ने कहा कि कोई भी एंटी ड्राइव चलाने के लिए पुलिस बल का होना जरूरी है. ओखला के पूर्व विधायक ने हमारे कर्मचारियों के साथ बत्तमीजी की थी. इसलिए हमने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस मांगी थी. एनक्रोचमेंट ड्राइव हमारी पूरे साल चलती है. हर साल मीडिया और पुलिस को शेड्यूल भेजते हैं. कल से जो भी प्रोग्राम निर्धारित हैं वो चलते रहेंगे. अभी 13 मई तक का शेड्यूल है उसके बाद नए रोड मैप में कालिंदी कुंज को जोड़ा जाएगा.

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के सेट्र्ल ज़ोन के चेयरमैन राजपाल सिंह ने कहा कि छोटे तबके के लोगों को केंद्र की योजना के अनुसार टाउनवाइंडिंग स्कीम में जोड़ा जाएगा और उनके लिए रोज़ी रोटी की व्यवस्था बने इस बारे में हम प्रयासरत हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि बुलडोजर का उपयोग करते रहेंगे, पहले भी उपयोग करते रहे थे, अब ज्यादा संख्या में करेंगे.

आप ने बीजेपी पर लगाया वसूली करने का आरोप

इन सब के बीच दिल्ली में बुलडोजर को लेकर अब राजनीति भी काफ़ी गर्मा गयी है. आम आदमी पार्टी ने इसका जमकर विरोध किया और बीजेपी पर आरोप लगाते हुये कहा कि नगर निगम बुल्डोजर का डर दिखाकर लोगों से पैसा वसूलने का काम कर रही है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में नगर निगम से जाते-जाते कैसे बीजेपी पूरी दिल्ली को तहस नहस कर रही है उसका सच अब सामने आ रहा है. 15 सालों में इनके नेता और अधिकारियों ने जमकर अतिक्रमण कराया और अब बुलडोजर चला रहे हैं.

सिसोदिया ने बताया बीजेपी का पूरा प्लान

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी के प्लान के मुताबिक 1750 अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलेगा 50 लाख लोग वहां रहते हैं, इसी तरह 860 झुग्गी कालोनियों में 10 लाख लोग रहते हैं वहां भी बुलडोज़र चलाने की तैयारी है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि 3 लाख ऐसे लोगों को नोटिस दिया है 2 साल में जिन्होंने अपने घर में कुछ हिस्सा या बालकनी बढ़ा रखी है, ऐसे कुल 5 लाख लोग हैं इन पर भी  कार्यवाही करने की तैयारी में है बीजपी. मनीष ने कहा कि बीजेपी को पहले अपने मेयर, पार्षदों और अधिकारियों जिन्होंने पैसा खाकर ये अतिक्रमण होने दिया उन पर कार्यवाही करनी चाहिये, उनके घर पर बुलडोज़र चलाना चाहिये लेकिन ये आम लोगों पर बुल्डोजर चला रहे है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही वो केन्द्र सरकार को एक चिट्ठी भी लिखेंगे.

बीजेपी अपने पार्षदों और अधिकारियों पर करे कार्रवाई

आम आदमी पार्टी के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने भी बीजेपी पर बुलडोज़र की राजनीति करने का आरोप लगाया. दुर्गेश पाठक ने कहा कि पूरी दिल्ली में इस तरह लगातार बीजपी बुलडोज़रों का डर दिखा रही है. हर घर में कुछ ना कुछ कमी ज़रूर है और इसी का डर दिखाकर ये लोगों से पैसा वसूल रहे है. दुर्गेश ने आरोप लगाते हुये कहा कि बुलडोज़र के सहारे 10-15 लाख की उगाही कर रही है बीजेपी. दुर्गेश पाठक ने अतिक्रमण के लिये बीजेपी शासित नगर निगम को ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने साफ़ कहा है दिल्ली में कोई भी निर्माण का कार्य होता है या अतिक्रमण होता है तो उसके लिये सिर्फ़ एमसीडी ज़िम्मेदार होगी. कोई भी नया नक़्शा अगर पास होता है तो उसके लिये भी एमसीडी ज़िम्मेदार होती है वो बेमतलब AAP पर आरोप लगा रहे है. दुर्गेश पाठक ने कहा कि बीजेपी को अपने पार्षदों और अधिकारियों पर कार्यवाही करनी चाहिये. आप पार्टी इसका पूरा विरोध कर रही है, हम ज़मीन पर इनसे लड़ रहे है, इनकी गुंडई नही चलने देंगे.

ये भी पढ़ें: Noida News: गौतमबुद्ध नगर में यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चलाकर 50 करोड़ की जमीन मुक्त कराई

ये भी पढ़ें: Kanpur News: घाटमपुर में मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई से नाराज प्रबंधन ने लगाये ये आरोप

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget