एक्सप्लोरर

IN DEPTH: जम्मू कश्मीर के बाद अब इन राज्यों में बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस कर रही है बड़ा गठबंधन

जम्मू कश्मीर में ही नहीं बल्कि मोदी को घेरने के लिए देश का पूरा विपक्ष एक हो रहा है. कश्मीर से कन्या कुमारी तक मोदी के खिलाफ महागठबंधन बनाने में विपक्ष जुटा हुआ है.

नई दिल्लीः बीजेपी और मोदी के खिलाफ महबूबा मुफ्ती, उमर अबदुल्ला, गुलाम नबी आजाद का गठजोड़ जम्मू कश्मीर की राजनीति की सबसे ताजा खबर है. सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले इस प्रदेश की तीन पार्टियां पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मोदी को रोकने के लिए एकसाथ आ गई हैं. ये अलग बात है कि राज्यपाल ने विधानसभा भंग कर दी है और अब वहां चुनाव के जरिए ही नई सरकार का रास्ता साफ हो सकेगा.

मोदी को घेरने के लिए एक हो रहा है विपक्ष बीजेपी और राज्यपाल की रणनीति ने भले ही जम्मू कश्मीर में अभी मोदी विरोधी नेताओं के सरकार बनाने का सपना तोड़ दिया है. लेकिन इन नेताओं की एकता लोकसभा और अगले विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. पीएम मोदी को ये चुनौती सिर्फ हिंदुस्तान के मुकुट कहे जाने जम्मू कश्मीर में नहीं मिल रही है बल्कि पीएम मोदी को घेरने के लिए पूरा विपक्ष एक हो रहा है. कश्मीर से कन्या कुमारी तक पीएम मोदी के खिलाफ महागठबंधन बनाने में विपक्ष जुटा हुआ है.

कर्नाटक में हुआ बीजेपी के खिलाफ गठबंधन कुछ समय पहले कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलने के बावजूद वहां कांग्रेस और तीसरे स्थान पर रही जेडीएस ने साथ मिलकर सरकार बना ली. बहुमत से कुछ ही दूर रही बीजेपी को वहां सत्ता सुख नहीं मिला और कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार चल रही है, इसके अलावा हाल ही में हुए कर्नाटक उपचुनाव में भी 5 में से 4 सीटों पर कांग्रेस-जेडीएस की जीत हुई और बीजेपी को एक मात्र सीट से संतोष करना पड़ा.

देश के अन्य राज्यों में क्या है गठबंधन की सूरत तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस का गठबंधन लगभग तय है. आंध्र-तेलंगाना में कांग्रेस और नायडू हाथ मिला चुके हैं. महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ कांग्रेस चुनाव लड़ेगी कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस का गठबंधन है बिहार में आरजेडी, झारखंड में जेएमएम महागठबंधन में है. केरल में लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन नहीं भी करते है तो केंद्र में लेफ्ट कांग्रेस के साथ ही जाएगा. यूपी और पश्चिम बंगाल में महागठबंधन बनाने की कवायद हो रही है.

पंजाब, दिल्ली, ओडिशा को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में कांग्रेस और बीजेपी की सीधी लड़ाई है. दिल्ली में केजरीवाल, ओडिशा में नवीन पटनायक अभी किसी गठबंधन के पार्ट नहीं हैंलेकिन केजरीवाल बीजेपी विरोधी कैंप में कभी भी एडजस्ट हो सकते हैं तो मौजूदा स्थिति में पटनायक भी बीजेपी विरोधी कैंप में ही कंफर्टबेल हैं.

इन सब बातों को देखकर लग रहा है कि देश में बीजेपी विरोधी गठबंधन को शक्ल देने के लिए ऐसे गठबंधन हो सकते हैं जहां विरोधी विचारधारा वाली पार्टियां भी बीजेपी को रोकने के लिए एक साथ मिलने के लिए तैयार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget