एक्सप्लोरर

'भारत में दो संतान रखने की नीति बनाने की सांसदों की मांग सही नहीं है'

परिवार नियोजन पर काम कर रहे एक समूह एडवोकेटिंग रिप्रोडक्टिव च्वाइसेस (एआरसी) ने कहा है कि दो संतान रखने और नयी जनसंख्या नीति बनाने की कुछ सांसदों की मांग उचित नहीं है क्योंकि भारत की प्रजनन दर पिछले एक दशक में कम हो गयी है

नयी दिल्ली: परिवार नियोजन पर काम कर रहे एक समूह एडवोकेटिंग रिप्रोडक्टिव च्वाइसेस (एआरसी) ने कहा है कि दो संतान रखने और नयी जनसंख्या नीति बनाने की कुछ सांसदों की मांग उचित नहीं है क्योंकि भारत की प्रजनन दर पिछले एक दशक में कम हो गयी है.

हालांकि, समूह ने 2000 की राष्ट्रीय जनसंख्या नीति को संशोधित करने की जरूरत पर सांसदों द्वारा व्यक्त की गयी राय का स्वागत करते हुए कहा कि 2030 के वैश्विक टिकाऊ विकास लक्ष्यों की तर्ज पर जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए देश के प्रयासों को परिभाषित करने की तत्काल जरूरत है.

एडवोकेटिंग रिप्रोडक्टिव च्वाइसेस (एआरसी) ने कहा, ‘‘जनसांख्यिकीय विपदा की आशंका में दो संतान की नीति लागू करने की बात उचित नहीं है क्योंकि पिछले एक दशक में भारत की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 2.7 से घटकर 2.2 रह गयी है."

बता दें कि लोकसभा में पिछले सप्ताह भाजपा सांसद राघव लखनपाल ने एक निजी विधेयक पेश किया था और तेजी से बढ़ती जनसंख्या को कम करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण की सख्त नीति लागू करने की मांग की थी.

एआरसी ने कहा कि कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में दो से अधिक संतान रखने वाली महिलाओं को लाभों से वंचित करने के लिए कानून बनाया गया था. इस नियम के वजह से लड़के की चाह रखने वाले लोग लिंग पहचान कर गर्भपात कराने लगे थे. वहीं दूसरी तरफ इसकी वजह से महिलाओं को छोड़े जाने की घटनाएं भी बढ़ने लगीं थी.

समूह ने कहा, "छह साल तक के बच्चों में प्रति एक हजार बच्चों पर 919 बच्चियों के अनुपात के मद्देनजर दो संतान की नीति भारत में कारगर साबित नहीं होगी और इससे लड़कियों के प्रति भेदभाव और बढ़ेगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget