एक्सप्लोरर

Opposition March: 'वह हमें हल्के में नहीं ले सकते...', अडानी मामले में कांग्रेस के मार्च से दूर रहने पर बोली टीएमसी

West Bengal News: कांग्रेस से अलग TMC ने एलपीजी मूल्य वृद्धि को लेकर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया और सरकार से जवाब मांगा.

TMC Attack On Congress: विपक्षी एकता में आज यानी बुधवार (15 मार्च) को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस ने बुधवार (15 मार्च) को अडानी मामले में विपक्षी मार्च का नेतृत्व किया, लेकिन इस मार्च से टीएमसी और एनसीपी ने दूरी बनाकर रखी. अब टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस के मार्च से दूर रहने पर टीएमसी नेता ने कहा, "कांग्रेस हमें हल्के में नहीं ले सकती."

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी पर हमला करते हुए टीएमसी नेता ने कहा, "एक तरफ उसके वरिष्ठ नेता आरोप लगा रहे हैं कि ममता-मोदी-अडानी लिंक हैं, दूसरी तरफ वह हमसे उनके साथ खड़े होने की उम्मीद कर रही है." TCM नेता ने कहा, "टिप्पणी करने वाला व्यक्ति कोई नहीं है, वह सदन में पार्टी के मौजूदा नेता हैं." 

कांग्रेस के मार्च से बनाई दूरी

अडानी मामले में जांच के लिए टीएमसी ने ईडी के निदेशक एसके मिश्रा को भेजे गए संयुक्त विपक्षी दलों की चिट्ठी पर भी हस्ताक्षर नहीं किए और ना ही मार्च में हिस्सा लिया. टीएमसी नेता ने कहा, "कांग्रेस पार्टी हमें इस तरह से हल्के में नहीं ले सकती."

उन्होंने कहा, "लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता का बयान यह दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी विपक्षी एकता को किस तरह से देख रही है." उन्होंने कहा, "कांग्रेस को यह तय करना है कि क्या आप समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लाना चाहती हैं या नहीं और वह. हमारे साथ काम करना चाहती हैं या नहीं." 

तीसरे मोर्चे की कोशिश कर रही TMC

बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल के सागरदिघी उपचुनाव में अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला था और उन पर घोटाला करने के आरोप लगाए थे. इस उपचुनाव में कांग्रेस ने टीएमसी को करारी शिकस्त दी थी. टीएमसी में इस बात का भी गुस्सा है.

पार्टी सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणियों से टीएमसी नेतृत्व नाराज है. टीएमसी नेता ने तीसरे मोर्चे के संकेत दिए. उन्होंने कहा, "हम अन्य गैर-कांग्रेसी राजनीतिक दलों के संपर्क में हैं. हमने अन्य समान विचारधारा वाले दलों को लूप में रखा है." 

ये भी पढ़ें-Sajay Raut on PM Modi: 'कोई अमर पट्टा लेकर नहीं आया है...', पीएम मोदी को लेकर सवाल पर बोले संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget