एक्सप्लोरर

शत्रुघन सिन्हा बोले- 'जो राम नवमी पर गलत काम...', वक्फ बिल को लेकर सरकार को घेरा

Shatrughan Sinha News: तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघन सिन्हा ने रामनवमी के मौके पर हुए विवाद पर कहा कि रामनवमी पर राज्य में गलत काम करने की मंशा रखने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे.

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघन सिन्हा ने वक्फ संशोधन बिल पर राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद कहा कि एक बार यह लोकसभा और राज्यसभा से पारित हो चुका, तो उनके पास कोई और विकल्प नहीं था. उन्हें मंजूर करना ही था. इसके अलावा, उन्होंने रामनवमी के मौके पर हुए विवाद और रामनवमी जुलूस को लेकर कहा कि रामनवमी पर राज्य में गलत काम करने की मंशा रखने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे.

वक्फ बिल पर शत्रुघन सिन्हा ने कहा, "राष्ट्रपति ने तो इस बिल पर मोहर लगा दी है. लेकिन, अब इस मामले का फैसला जनता करेगी." उन्होंने कहा, "यह मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने वाला है. हम उम्मीद करते हैं कि वहां से हमें न्याय मिलेगा." उनका मानना है कि यह मामला अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह अब सुप्रीम कोर्ट में पूरी तरह से गरमागरम तरीके से उठाया जा रहा है, और वहां से किसी सकारात्मक निर्णय की आशा जताई.

विपक्ष पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का लगाया आरोप

रामनवमी पर विपक्ष पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "रामनवमी सभी के लिए है, और हर कोई इसे खुशी और श्रद्धा के साथ मना सकता है. लेकिन, कुछ लोग अति उत्साह में आकर गलत काम कर रहे हैं या करने की कोशिश कर रहे हैं, यह चिंता का विषय है." उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला बन सकता है, और इस पर केवल वही लोग बात करें जो इस घटना के चश्मदीद गवाह हों. उन्होंने भाईचारे के खिलाफ काम करने वालों की आलोचना करते हुए कहा, "हम उनकी सराहना नहीं करते, लेकिन भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें सद्बुद्धि मिले, और रामनवमी का पर्व प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाए."

शत्रुघन सिन्हा ने कही ये बड़ी बात

सिन्हा ने यह भी कहा कि रामनवमी को हंसी-खुशी के माहौल में मनाने की जरूरत है, ताकि यह पर्व सभी के लिए खुशी और प्रेम का संदेश दे. राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की जरूरत नहीं है. सरकार कानून-व्यवस्था बनाने के लिए कमर कसे हुए है.

ये भी पढ़ें-

'टैरिफ एक तरह की दवा है, कड़वे घूंट पीने पड़ते हैं...', अमेरिकी शेयर मार्केट में गिरावट पर जानें क्या बोले ट्रंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget