एक्सप्लोरर

Shatrughan Sinha: 'नूंह, मणिपुर हिंसा पर चुप क्‍यों हैं पीएम मोदी, संसद क्‍यों नहीं आ रहे', TMC MP शत्रुघ्न सिन्हा का तंज

Shatrughan Sinha News: संसद में पीएम की अनुपस्थिति पर शत्रुघ्न सिन्हा ने सवाल उठाए और कहा कि अविश्वास प्रस्ताव किया तो गया है, लेकिन कुछ पता नहीं प्रधानमंत्री आएंगे, नहीं आएंगे, जवाब देंगे, नहीं देंगे.

TMC MP Shatrughan Sinha: मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी. कोर्ट के फैसले के बाद पूरे विपक्ष में खुशी का माहौल है. टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे विपक्षी गठबंधन INDIA की जीत बताया है. उन्होंने रविवार (6 अगस्त, 2023) को कहा कि सरकार ने बदले की राजनीति से राहुल गांधी के खिलाफ ऐसा किया था. आने वाले दिनों में संसद के भीतर और तमाशा होगा.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'आपने बदले की राजनीति से भारत जोड़ो यात्रा के हीरो राहुल गांधी के साथ ऐसा किया. बंगाल की टाइग्रेस ममता बनर्जी ने INDIA और राहुल गांधी को कितना सपोर्ट किया. इन लोगों के सारे सपोर्ट के बावजूद बौखलाई हुई सत्ता ने राहुल जी को आनन-फानन में 24 घंटे के अंदर निकाल भी दिया, सदस्यता भी खारिज करवा दी और घर भी खाली करवा दिया. अब राहुल गांधी की वापसी इस तरह से आना वो भी सुप्रीम कोर्ट के आशीर्वाद, समर्थन और न्याय से. एक बार फिर न्यायिक प्रणाली में लोगों का विश्वास बढ़ गया है. ये पूरे विपक्ष INDIA की जीत है.'

नूंह-मणिपुर हिंसा पर पीएम चुप क्यों, शत्रुघ्न ने पूछा
विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव और संसद में पीएम की अनुपस्थिति पर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि अविश्वास प्रस्ताव किया तो गया है, लेकिन कुछ पता नहीं प्रधानमंत्री आएंगे, नहीं आएंगे, जवाब देंगे, नहीं देंगे. अविश्वास पत्र  जीत और हार के लिए नहीं है एक्सपोज करने के लिए है. सवाल का जवाब देने के लिए है कि आप मणिपुर पर चुप क्यों हैं, वहां क्या-क्या हो गया.

शत्रुघ्न सिन्हा ने नूंह और मणिपुर हिंसा को लेकर भी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि जो हो रहा है, वो बहुत ही गलत हो रहा है, बहुत ज्यादा निंदनीय है. खतरनाक घटनाएं घट रही हैं, उससे भी ज्यादा ये बहुत शर्मनाक घटनाएं हैं. उन्होंने आगे कहा कि कई लोग तो ये भी कह रहे हैं कि हमारी सत्ताधारी पार्टी के मित्रगण उसमें वे अपनी चुप्पी और हरकतों की वजह से बहुत जिम्मेदार हैं.

शत्रुघ्न ने कहा, संसद चलाना सरकार की जिम्मेदारी होती है
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'मैं किसी पर दोष नहीं लगा रहा हूं, लेकिन यह नहीं समझ पा रहा हूं कि हमारे माननीय इसक मामले पर चुप कैसे हैं. एक तो संसद नहीं आ रहे हैं, जवाब नहीं दे रहे हैं. हरियाणा और मणिपुर की घटनाओं पर रोशनी नहीं डाल रहे हैं और न ही किसी को डालने दे रहे हैं. उससे भी ज्यादा दुख की बात ये है कि संसद चलाना सरकार की जिम्मेदारी होती है. हमारे स्वर्गीय नेता अरुण जेटली, सुषमा स्वराज ने भी कहा था. हमारे साथ बगल में जो बैठे हैं हरे राम सिंह बहुत मजबूत और कद्दावर नेता हैं, इनको तो पता है कि सरकार ऐसे पल्ला नहीं झाड़ सकती कि विपक्ष सदन नहीं चलने दे रहा.'

यह भी पढ़ें:
Fact Check: ‘अफवाह और झूठा नैरेटिव’, हरियाणा पुलिस ने नलहेश्वर मंदिर में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की बताई हकीकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget