एक्सप्लोरर

'फेक MBA', महुआ मोइत्रा का बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर निशाना, पूछा- क्या खत्म होगी लोकसभा सदस्यता?

Nishikant Dubey MBA Degree: बीजेपी नेता निशिकांत दुबे पर फर्जी एमबीए लेने का आरोप है. इसे लेकर साल 2020 में झारखंड उच्च न्यायालय में PIL दायर की गई थी.

Mahua Moitra Target Nishikant Dubey: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सत्ताधारी बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर नकली एमबीए डिग्री और फर्जी पीएचडी हासिल करने को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से पूछा कि क्या ये निशिकांत दुबे की लोकसभा सदस्यता से बर्खास्तगी का कारण बन सकता है.

तृणमूल सांसद ने ट्विटर पर लिखा, "ओह, क्या एफिडेविट पर झूठ बोलना और फर्जी तरीके से डीयू के एफएमएस (फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज) से एमबीए की नकली डिग्री लेना और फिर फर्जी पीएचडी करना भी लोकसभा सदस्यता खत्म करने का आधार नहीं हो सकता है? विशेषाधिकार समिति, क्या आप सुन रहे हैं?" इसके साथ ही महुआ मोइत्रा ने स्पीकर ओम बिड़ला को टैग भी किया है.

कैसे शुरू हुआ विवाद
टीएमसी सांसद की टिप्पणी दुबे की उस मांग के बाद आई है जिसमें उन्होंने संसदीय पैन के सामने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए कहा है. यह मांग अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर बजट भाषण में राहुल की पीएम मोदी पर टिप्पणी के मामले में की गई है. विशेषाधिकार समिति के सामने दुबे ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया था और कहा कि उनका भाषण निकाले जाने के बावजूद अभी भी सार्वजनिक मंच पर उपलब्ध है.

दुबे पर क्या हैं आरोप
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ साल 2020 में झारखंड उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई थी. इसमें सांसद पर अपने चुनाव नामांकन पत्र में कथित तौर पर फर्जी डिग्री जमा करने का आरोप लगाया गया था और सांसद के खिलाफ सीबीआई और चुनाव आयोग से उच्च स्तरीत जांच के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी.

याचिका में कहा गया था कि निशिकांत दुबे ने साल 2009, 2014 और 2019 के आम चुनावों में अपनी शैक्षिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी दी है कि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए पास किया है. आरटीआई के तहत प्राप्त दस्तावेजों के सत्यापन से साबित होता है कि उन्होंने न तो प्रवेश लिया है और न ही उस संस्था से एमबीए पास किया है.

यह भी पढ़ें

‘नॉन-स्पोर्टी सन्स ऑफ...’ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने उठाया दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन का मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget