एक्सप्लोरर

’15 दिनों के अंदर...’, TMC नेता साकेत गोखले की गिरफ्तारी पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा

Saket Gokhale Arrest: टीएमसी नेता साकेत गोखले की गिरफ्तारी पर सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रतिक्रिया दी है. इस मामले को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो चुकी है. साकेत गोखले की तीसरी बार गिरफ्तारी हुई.

Mahua Moitra On Saket Gokhale Arrest: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अपनी साथी और टीएमसी नेता साकेत गोखले की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे उत्पीड़न करार दिया है. बीजेपी का नाम लिए बिना महुआ मोइत्रा ने कहा कि बार-बार की गिरफ्तारियों को लोग देख सकते हैं. दरअसल, गुजरात में साकेत गोखले को गिरफ्तार किया गया है. उन पर पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है.

महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि केवल 15 दिनों के भीतर, टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को तीन बार गिरफ्तार किया गया है. इस तरह का उत्पीड़न कभी भी लंबे समय तक काम नहीं आता है. लोग इसे देख सकते हैं, इससे विपक्ष और मजबूत होगा." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य और बीजेपी शासित राज्य गुजरात में पुलिस ने साकेत गोखले को कथित रूप से धन का दुरुपयोग करने के आरोप में कल शाम को गिरफ्तार किया. यह धन तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता ने क्राउड फंडिंग के माध्यम से जुटाया था.

साकेत गोखले को तीसरी बार किया गया गिरफ्तार

साकेत गोखले को गुरुवार 29 दिसंबर 2022 को तीसरी बार गिरफ्तार किया गया. उन्हें गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया. उन्हें पहली बार 6 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात की मोरबी यात्रा से जुड़ी फर्जी खबरें शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया गया था. उस वक्त मोरबी में एक पुराना पुल गिर गया था, जिसमें 135 लोगों की मौत हो गई थी.

इस मामले को लेकर कई लोगों ने कहा था कि गोखले ने पीएम मोदी की यात्रा की लागत पर शेयर की गई जानकारी बहुत बढ़ा चढ़ाकर पेश की. हालांकि इस मामले को लेकर गोखले को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उनको उसी मामले में एक बाऱ फिर हिरासत में ले लिया था. इसके बाद अगले दिन वो फिर जमानत पर रिहा हो गए.

अपनी गिरफ्तारी पर साकेत गोखले

साकेत गोखले ने गुरुवार को ट्वीट किया "यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने तीन सप्ताह पहले मेरी गिरफ्तारी के संबंध में गुजरात पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह मामला मुझे बिना ट्रांजिट रिमांड के (और स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना) जयपुर से अहमदाबाद तक अवैध हिरासत में ले जाने का है."

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, "कानून की धज्जियां उड़ाना, लोगों को अवैध हिरासत में गेस्टापो-शैली में आधी रात में राज्य की सीमा से पार ले जाना ले जाना भाजपा की पहचान बन गई है. जैसा कि मैंने कहा था कि मैं लड़ूंगा. और पहले से कहीं ज्यादा मजबूती से लड़ूंगा."

ये भी पढ़ें: Gujarat Police: एक महीने में तीसरी बार गिरफ्तार हुए टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget