एक्सप्लोरर

राज्यपाल धनखड़ पर बरसीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा, कहा- 'अंकलजी' अपने परिवार वालों को राजभवन में ले आए हैं

महुआ मोइत्रा ने रविवार को एक ट्वीट करके राज्यपाल जगदीप धनखड़ के रिश्तेदारों और करीबियों को नौकरी देने का जिक्र किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिस्ट पोस्ट करके कई नामों का खुलासा किया है. 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने 'अंकल जी' कहते हुए परिवार वालों को नौकरी देने का आरोप लगाया है.

अपने ट्वीट्स को अक्सर विवादों में रहने वाली महुआ मोइत्रा ने रविवार को एक ट्वीट करके राज्यपाल जगदीप धनखड़ के रिश्तेदारों और करीबियों को नौकरी देने का जिक्र किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिस्ट पोस्ट करके कई नामों का खुलासा किया है.  टीएमसी सांसद महुआ मित्रा ने रविवार को दावा किया कि धनकड़ परिवार के सदस्यों और अन्य परिचितों को राजभवन में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है.

टीएमसी सांसद ने ट्वीटर पर शेयर की एक लिस्ट 
मोइत्रा ने एक सूची ट्विटर पर साझा की, जिसमें राज्यपाल के ओएसडी अभ्युदय शेखावत, ओएसडी-समन्वय अखिल चौधरी, ओएसडी-प्रशासन रुचि दुबे, ओएसडी-प्रोटोकॉल प्रसांत दीक्षित, ओएसडी-आईटी कौस्तव एस वलिकर और नव-नियुक्त ओएसडी किशन धनखड़ का नाम है.

तृणमूल कांग्रेस सांसद ने साथ ही कहा कि शेखावत धनखड़ के बहनोई के बेटे, रुचि दुबे उनके पूर्व एडीसी मेजर गोरांग दीक्षित की पत्नी तथा प्रसंत दीक्षित भाई हैं. मोइत्रा ने कहा कि वलिकर, धनखड़ के मौजूदा एडीसी जनार्दन राव के बहनोई हैं जबकि किशन धनखड़ राज्यपाल के एक और करीबी रिश्तेदार हैं.

 

मोइत्रा ने बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताने से संबंधित धनखड़ के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ''अंकलजी पश्चिम बंगाल की 'चिंताजनक स्थिति' सुधर जाएगी अगर आप क्षमा-याचना करके वापस दिल्ली चले जाएं और कोई अन्य नौकरी तलाश लें."

महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर राज्यपाल को कुछ सुझाव भी दिए:

1. विपक्ष को कितना बेहतर तरीके से ठोको, इसको लेकर मुख्यमंत्री अजय बिष्ट योगी के सलाहकार बन जाइए.

2. महामारी के दौरान कैसे बेहतर तरीके से छुपा जाए, इसके लिए गृह मंत्री के सलाहकार बन जाइए. और हां, जब आप वापस जाएं तो पश्चिम बंगाल के राजभवन में बसे अपने भरे-पूरे परिवार को साथ ले जाएं.

Uncleji only way WB’s “grim situation” will improve is if you move your sorry self back to Delhi & find another job.

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा लगातार ट्वीट के जरिए बीजेपी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर हमले करती रहती हैं. सीएम ममता बनर्जी और पीएम नरेंद्र मोदी की YAAS चक्रवात को लेकर बैठक पर हुए हंगामे के दौरान महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया था- आप 30 मिनट इंतजार नहीं कर सकते हैं और देश की जनता 15 लाख रुपए के लिए छह सालों से इंतजार कर रही है. कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए महीनों का इंतजार करना पड़ रहा है. जनता को घंटों एटीएम के बाहर खड़ा रहना पड़ा.

यह भी पढ़ें:

Unlock: दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र और हरियाणा समेत इन राज्यों में 7 जून से पाबंदियों में ढील, जानें कहां क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
वायनाड लैंडस्लाइड: 'कुदरत का कहर नहीं, ये मैन-मेड आपदा', केरल के मंत्री ने उठाए सवाल
वायनाड लैंडस्लाइड: 'कुदरत का कहर नहीं, ये मैन-मेड आपदा', केरल के मंत्री ने उठाए सवाल
गृहमंत्री अमित शाह की अहम पहल! MP-गुजरात समेत चार राज्यों के बीच सुलझाया जल विवाद; कराया समझौता
गृहमंत्री अमित शाह की अहम पहल! MP-गुजरात समेत 4 राज्यों के बीच सुलझाया जल विवाद; कराया समझौता
ED Raid On TMC: TMC पर ED का बड़ा एक्शन! 150 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन की जांच में कई ठिकानों पर छापेमारी
TMC पर ED का बड़ा एक्शन! 150 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन की जांच में कई ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
Embed widget