एक्सप्लोरर

Derek O’Brien on Modi Cabinet: 'पीएम मोदी के 10 में से 7 मंत्री RSS से...', TMC नेता ने कर दिया चौंकाने वाला दावा

Derek O’Brien on RSS: राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां के मुख्यमंत्री भी आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते हैं.

Derek O’Brien News: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तारीफ की. इसे लेकर कांग्रेस समेत कई दलों ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है. सभापति के जरिए की गई तारीफ के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता डेरेक ओब्रायन ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 10 मंत्रियों में से 7 मंत्री आरएसएस से आते हैं. उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लेकर भी यही बात कही. 

डेरेक ओब्रायन ने गुरुवार (1 अगस्त) को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हिंदुत्व संगठन के दूसरे सरसंघचालक एमएस गोलवलकर से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं. टीएमसी नेता ने हाल में लिखा अपना एक लेख एक्स पर शेयर किया. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मोदी आरएसएस के गोलवलकर से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं." उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश का एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने भी आरएसएस की आलोचना की है. 

आरएसएस समर्थकों को दिए गए सैनिक स्कूल चलाने के ठेके: डेरेक ओब्रायन

अपने निजी ब्लॉग पर शेयर किए गए लेख में ओब्रायन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में 10 में से सात मंत्री संघ परिवार से आते हैं, 10 में से चार राज्यपाल पूर्व प्रचारक और आरएसएस और उसके सहयोगी संगठनों के स्वयंसेवक हैं, और बीजेपी शासित 12 राज्यों में से आठ में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्वयंसेवक हैं.  उन्होंने यह भी कहा कि सैनिक स्कूल चलाने के लिए 10 में से छह ठेके आरएसएस समर्थकों या संबद्ध संगठनों को दिए गए हैं.  

आरएसएस पर तीन बार लगा बैन: डेरेक ओब्रायन

ओब्रायन ने कहा कि आरएसएस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम से खुद को दूर रखा और 1930 के दशक में जब महात्मा गांधी ने दांडी मार्च या नमक सत्याग्रह शुरू किया तो आरएसएस के संस्थापक के बी हेडगेवार ने घोषणा की कि संगठन इसमें भाग नहीं लेगा. उन्होंने यह भी बताया कि स्वतंत्रता के बाद भारत सरकार द्वारा आरएसएस पर तीन बार प्रतिबंध लगाया गया.

यह भी पढ़ें: उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'अगर RSS इतनी महत्वपूर्ण संस्था है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget