एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! इस टीएमसी विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

Elections 2024: तापस रॉय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उनके आवास पर इसी साल जनवरी में छापा मारे जाने के समय उनके साथ खड़े नहीं होने के लिए पार्टी नेतृत्व की आलोचना की थी.

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक तापस रॉय ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी के पश्चिम बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार (6 मार्च) को टीएमसी विधायक तापस रॉय को पार्टी में शामिल कराया.

टीएमसी नेता तापस रॉय ने पार्टी नेतृत्व से नाखुशी व्यक्त करते हुए 5 मार्च को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. रॉय ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया था, जब देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं.

'मोदी परिवार का बन गया सदस्य'
बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व टीएमसी विधायक तापस रॉय ने कहा कि आज मैं पीएम नरेंद्र मोदी के परिवार का सदस्य बन गया हूं. मैं हर स्तर पर पार्टी की सेवा करने के लिए तैयार हूं. उन्होंने कहा कि एक साथ मिलकर हम पश्चिम बंगाल से भ्रष्टाचार के शासन का अंत करेंगे और राज्य में शांति बहाल करेंगे.

टीएमसी ने साधा निशाना
तापस रॉय के बीजेपी में शामिल होने पर टीएमसी ने उन पर निशाना साधा है. टीएमसी प्रवक्ता शांतनु सेन ने कहा कि पार्टी ने उन्हें सबकुछ दिया. वह हमारी सरकार में मंत्री भी रहे. इसके बावजूद उन्होंने पार्टी की पीठ में छुरा घोंप दिया.

इस्तीफे पर फंसा पेंच
विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने तापस रॉय के इस्तीफे पर कहा कि मैं उनका इस्तीफा मंजूर नहीं कर सकता हूं, क्योंकि उसके वाक्य में कुछ तकनीकी खामियां हैं. उन्होंने कहा कि मैंने उनसे (रॉय) गुरुवार (7 मार्च) को एक नया पत्र भेजने के लिए कहा है.

टीएमसी से क्यों नाराज थे रॉय?
तापस रॉय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उनके आवास पर इसी साल जनवरी में छापा मारे जाने के समय उनके साथ खड़े नहीं होने के लिए पार्टी नेतृत्व की आलोचना की थी. हालांकि, टीएमसी ने आरोप लगाया था कि रॉय आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तरी कोलकाता सीट से ‘टिकट के लिए अनुचित दबाव’ डाल रहे थे.

पश्चिम बंगाल की बड़ानगर सीट से विधायक रॉय ने इस्तीफा देते हुए टीएमसी के प्रति अपनी गहरी निराशा व्यक्त की थी. उन्होंने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी पर 'बुरे वक्त' में उनका साथ छोड़ने का आरोप लगाया.

(इनपुट पीटीआई भाषा से भी)

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की कांग्रेस में 'घर वापसी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा की युवती को गिटार सिखने के दौरान अमेरिकी युवक से हुआ प्यार, सरहद पार की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी
ओडिशा की युवती को गिटार सिखने के दौरान अमेरिकी युवक से हुआ प्यार, दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी
थर्मल स्कैनिंग-बैरियर्स और सर्विलांस, इबोला वायरस के कहर से हड़कंप, दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी
थर्मल स्कैनिंग-बैरियर्स और सर्विलांस, इबोला वायरस के कहर से हड़कंप, दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
कांग्रेस से अलग होकर नए गठबंधन में जा सकती है डीएमके, बीजेपी की उम्मीदें जागीं
कांग्रेस से अलग होकर नए गठबंधन में जा सकती है डीएमके, बीजेपी की उम्मीदें जागीं

वीडियोज

Twisha Murder Case: अब CBI खंगालेगी सबूत, समर्थ सिंह का सरेंडर ड्रामा फेल! | Bhopal | CBI Inquiry
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: समर्थ सिंह की चालाकी जबलपुर में फेल! | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: अब CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी! | Bhopa | CBI Inquiry
Bharat Ki Baat | UP Politics | CM Yogi | Akhilesh Yadav: PDAका दांव या हिंदुत्व का ब्रह्मास्त्र?
Sandeep Chaudhary | Inflation: 21वीं सदी का सबसे बड़े आर्थिक संकट पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
ट्विशा शर्मा केस में बार काउंसिल ऑफ इंडिया का एक्शन, पति वकील समर्थ सिंह का लाइसेंस रद्द
ट्विशा शर्मा केस में बार काउंसिल ऑफ इंडिया का एक्शन, पति वकील समर्थ सिंह का लाइसेंस रद्द
IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल
IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल
4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार
4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार
Iran US War: कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान
कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
'पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं', 'गद्दार' कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
'पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं', 'गद्दार' कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
Embed widget