एक्सप्लोरर

Exclusive: TMC नेता मुकुल रॉय फिर BJP में होंगे शामिल? खुद दिया ये बड़ा बयान

TMC Leader Mukul Roy: पश्चिम बंगाल की राजनीति में उलट फेर देखने को फिर मिल सकता है. टीएमसी नेता मुकुल रॉय ने कहा है कि वह बीजेपी नेता अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे.

Mukul Roy To Join BJP: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने कहा है कि वह बीजेपी में शामिल होंगे. कृष्णानगर उत्तर से विधायक ने एबीपी आनंदा से बातचीत में कहा कि मैं दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलूंगा. मैं बीजेपी में वापस जाऊंगा. मैंने शुभ्रांशु (उनके बेटे और पूर्व टीएमसी विधायक) से भी फोन पर बात की है. उन्हें भी बीजेपी में शामिल हो जाना चाहिए.

अपहरण की थ्योरी का खंडन करते हुए मुकुल रॉय ने कहा, ''बीजेपी ने दिल्ली में रहने का इंतजाम किया है. मैंने कैलाश विजयवर्गीय से बात की, मैं टीएमसी में कभी नहीं लौटूंगा.'' रॉय इस समय दिल्ली में हैं.

लापता होने पर क्या बोले मुकुल रॉय?

इससे पहले सोमवार (17 अप्रैल) की रात को रॉय के परिवार ने दावा किया था कि वह शाम से ‘‘लापता’’ हैं.  उनके दिल्ली आने के साथ ही अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलबाजी शुरू हो गई थी. रॉय के परिवार ने दावा किया कि उनकी ‘‘मानसिक स्थिति ठीक’’ नहीं है और सभी को किसी अस्वस्थ व्यक्ति को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए.

लापता होने के दावों पर दिल्ली में मंगलवार की सुबह मुकुल रॉय ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली आ गया हूं. कोई खास एजेंडा नहीं है. मैं कई वर्षों तक संसद सदस्य रहा हूं. क्या मैं दिल्ली नहीं आ सकता? पहले भी, मैं नियमित तौर पर दिल्ली आता रहता था.’’

कभी बीजेपी तो कभी टीएमसी में शामिल 

पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय टीएमसी नेतृत्व से मतभेदों के बाद 2017 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए थे. उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था. रॉय ने भाजपा के टिकट पर 2021 का विधानसभा चुनाव जीता था लेकिन वह नतीजों की घोषणा के करीब एक माह बाद टीएमसी में लौट आए थे.

टीएमसी में लौटने के बाद से ही वह जनता की नजरों से दूर रहे हैं. उन्होंने अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा में लोक लेखा समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था.

ये भी पढ़ें: Mukul Roy Missing: 'लापता' हुए TMC नेता मुकुल रॉय, बेटे सुभ्रांग्शु बोले- 'पिता से संपर्क नहीं हो पा रहा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget