एक्सप्लोरर

Mukul Roy Missing: 'लापता' हुए TMC नेता मुकुल रॉय, बेटे सुभ्रांग्शु बोले- 'पिता से संपर्क नहीं हो पा रहा'

Mukul Roy Missing: तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय लापता हो गए हैं. उनके बेटे सुभ्रांग्शु रॉय ने दावा किया कि बाप-बेटे के बीच बहस हो गई थी और उसके बाद से उनके पिता गायब हैं.

Mukul Roy Missing: पूर्व रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांग्शु रॉय ने दावा किया है कि उनके पिता लापता हो गए हैं. उनके पिता को सोमवार (17 अप्रैल) की शाम इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. उन्हें रात 9 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली लैंड करना था लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं लग सका है.

मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांग्शु का कहना है कि वे अपने पिता से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. वे लापता हो गए हैं. सुभ्रांग्शु ने बताया कि उनकी अपने पिता मुकुल रॉय के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद वे चले गए और उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है.

स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मुकुल रॉय 
सुभ्रांग्शु रॉय ने दावा किया कि है कि पिता के गायब होने के बाद परिवार ने हवाई अड्डे के पुलिस अधिकारियों के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि पुलिस के सूत्रों का कहना है कि अब तक इस तरह कि कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. सुभ्रांग्शु ने जानकारी दी कि अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद से ही टीएमसी नेता मुकुल रॉय स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं. फरवरी में उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

नारदा स्टिंग केस में शामिल था मुकुल का नाम
टीएमसी नेता मुकुल रॉय का कद कभी टीएमसी में दूसरे नंबर पर हुआ करता था. लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में टीएमसी ने मुकुल रॉय को 6 साल के लिए बाहर कर दिया था. जिसके बाद साल 2017 में वे बीजेपी में शामिल हो गए थे और 2021 का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भी उन्होंने बीजेपी से ही जीता. हालांकि इसके बाद उन्होंने टीएमसी में वापसी कर ली. यूथ कांग्रेस से अपने सियासी करियर की शुरुआत करने वाले मुकुल रॉय का नाम नारदा स्टिंग केस में भी शामिल पाया गया था. 

ये भी पढ़ें: Bilkis Bano Case: बिलकिस बानो केस में आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, 11 दोषियों को रिहा करने के खिलाफ याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget