एक्सप्लोरर

Sadhvi Niranjan Jyoti: साध्वी निरंजन ने महुआ मोइत्रा पर किया पलटवार, कहा- सिर्फ ड्रामा करते रहे TMC सांसद, कोई नहीं आया मिलने

TMC: टीएमसी पश्चिम बंगाल के 'महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' (मनरेगा) की बकाया राशि केंद्र सरकार के जरिए कथित तौर पर रोके जाने का विरोध कर रही है. इसे लेकर ही विवाद हो रहा है.

Mahua Moitra News: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच अलग-अलग मुद्दों को लेकर चल रही राजनीतिक जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. दोनों ही दलों के नेता एक-दूसरे पर लगातार जुबानी हमला कर रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से झूठी कहे जाने से नाराज केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अब मोइत्रा पर पलटवार किया है.

केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एएनआई से बातचीत में कहा कि “महुआ मोइत्रा पूरी तरह से झूठे आरोप लगा रही हैं. मैंने तृणमूल कांग्रेस के सांसदों को मिलने का समय दिया था, लेकिन वे लोग सिर्फ ड्रामा करते रहे, कोई भी मिलने नहीं आया और मेरा ढाई घंटे का समय बर्बाद कर दिया.”

'आधे घंटे तक बदले रहे अपनी मांग'

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, “वे लोग सिर्फ तमाशा बनाने आए थे. वे मुझसे मिलना नहीं चाहते थे. वे हर आधे घंटे में अपनी मांगें बदलते रहे. पहले कहा गया कि तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा, इसके बाद कहा गया कि सिर्फ महुआ मोइत्रा मिलेंगी, लेकिन मैंने कहा कि अकेले में मुलाकात करनी हो तो फिर कभी आ जाना, आज सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से ही मुलाकात का समय दिया गया है, इसलिए सबके साथ ही मुलाकात होगी. इस पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया कि सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जनता भी होगी.”

'जिसे जनता बताया, वे सभी टीएमसी कार्यकर्ता थे'

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जनता के साथ होने की बात पर मैंने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से ये कहा था कि मैं अभी सिर्फ सांसदों से ही मिलूंगी क्योंकि उन्होंने मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास का मामला उठाया है. टीएमसी के सांसद जिसे जनता बता रहे थे, वे उनकी पार्टी के कार्यकर्ता थे.” साध्वी निरंजन ज्योति ने आगे कहा, “ममता बनर्जी ने कहा था कि मैं पश्चिम बंगाल की सत्ता में आउंगी तो वामपंथी दलों के गुंडों को खत्म कर दूंगी, लेकिन आज उन्हीं की पार्टी के गुंडे दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं और उनकी हत्याएं कर रहे हैं.”

क्या कहा था महुआ मोइत्रा ने?

इससे पहले महुआ ने ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के लिए कहा था, “साध्वी निरंजन ज्योति झूठी हैं और मैंने पहले ही इसे रिकॉर्ड पर कहा है. उन्होंने हमें अप्वाइंटमेंट दिया. हमारे लिए बिना अप्वाइंटमेंट कृषि भवन में एंट्री लेना मुश्किल था. कुल मिलाकर हम 40 लोग थे. हमने इंतजार किया, लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया."

महुआ मोइत्रा ने कहा, "उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलने से इनकार किया. वह उन्हें जनता कहती हैं. मैं उनसे एक सवाल पूछना चाहती हूं कि अगर जनता ने आपको वोट नहीं दिया तो आप यहां कैसे बैठतीं? वह बीजेपी की सबसे बड़े झूठे लोगों में से एक हैं.”

ये भी पढ़ें

दिवाली के बाद हो सकते हैं 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव, 15 दिसंबर से पहले आ सकते हैं नतीजे, EC का प्लान तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget