एक्सप्लोरर

West Bengal: पूर्व वर्धमान जिले में पिता के सामने TMC नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

West Bengal: अज्ञात बंदूकधारियों ने तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है. युवा तृणमूल के नेता चंचल बख्शी अपने पिता के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे.

West Bengal: पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता की उसके पिता के सामने गोली मारकर हत्या कर दी. इसकी जानकारी पुलिस ने दी है. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल तृणमूल ने आरोप लगाया कि हत्या के पीछे बीजेपी का हाथ है, जबकि विपक्षी पार्टी ने इस आरोप को खारिज कर दिया है.

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब औसग्राम के देवशाला क्षेत्र के युवा तृणमूल के नेता 40 वर्षीय चंचल बख्शी अपने पिता श्यामल बख्शी के साथ एक पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे. उन्होंने कहा कि जैसे ही पिता-पुत्र जंगली इलाके के पास पहुंचे, मोटरसाइकिल पर सवार कुछ हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए.

अधिकारी ने कहा कि चंचल बख्शी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. तृणमूल वाल्की क्षेत्र के अध्यक्ष अरूप मिर्धा और औसग्राम -2 पंचायत समिति के प्रमुख सैयद हैदर अली ने आरोप लगाया कि 'बीजेपी के गुंडों' ने बख्शी की हत्या की क्योंकि वह एक लोकप्रिय नेता थे और उन्होंने इस साल के विधानसभा चुनावों में औसग्राम निर्वाचन क्षेत्र में सत्तारूढ़ पार्टी की जीत में योगदान दिया था.

बीजेपी के जिला महासचिव श्यामल रॉय ने आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि हत्या सत्तारूढ़ दल के भीतर अंदरूनी कलह का नतीजा थी. इस साल की शुरुआत में जिले के मंगलकोट इलाके में एक अन्य तृणमूल नेता की हत्या कर दी गई थी.

इसे भी पढ़ेंः

West Bengal Bypolls: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, अधीर रंजन चौधरी ने की पुष्टि

Rahul Gandhi On Farmers: राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, कहा- जहां हर-हर अन्नदाता, घर-घर अन्नदाता वहां किस-किस को रोकोगे ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget