एक्सप्लोरर

WBSSC Recruitment Scam: 14 दिन की ED हिरासत में भेजे गए TMC नेता कुंतल घोष, शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में हुए गिरफ्तार

Bengal Teacher Recruitment Scam: शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में टीएमसी के युवा नेता कुंतल घोष को राहत नहीं मिली है. पूछताछ और गिरफ्तारी के बाद उन्हें 14 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है.

West Bengal SSC Scam Case: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की युवा शाखा के नेता कुंतल घोष (Kuntal Ghosh) को 14 दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में भेज दिया गया है. वह तीन फरवरी तक ईडी की हिरासत में रहेंगे. ईडी ने कुंतल घोष को शनिवार (21 जनवरी) को घोटाला मामले में गिरफ्तार किया. घोष को कोलकाता के न्यू टाउन स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया.  बिधान नगर अस्पतास में उनका मेडीकल टेस्ट कराया गया.

बता दें कि कुंतल घोष को टीएमसी के युवा नेता शांतनु बनर्जी का करीबी माना जाता है. दोनों हुगली से तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा के सदस्य हैं. ईडी ने कथित घोटाले के सिलसिले में शुक्रवार (20 जनवरी) को दोनों (कुंतल घोष और शांतनु बनर्जी) के आवास पर छापा मारा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने कोलकाता में कुंतल घोष के चिनार पार्क स्थित अपार्टमेंट में रातभर तलाशी ली थी और शनिवार सुबह पहले उन्हें हिरासत में लिया फिर गिरफ्तार कर लिया. 

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, 2014 से 2021 के बीच कथित घोटाले को अंजाम दिया गया था. कथित तौर पर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ती के लिए टीएमसी नेताओं ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जुटाई थी. सूत्रों के मुताबिक, कुंतल घोष और शांतनु बनर्जी पर मामले में बिचौलिये के रूप में काम करने का आरोप है. 

पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी कर रहे हैं घोटाले की जांच का सामना

पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी पहले से पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) भर्ती घोटाले की जांच का सामना कर रहे हैं. पिछले साल ईडी ने कोलकाता की पीएमएलए विशेष अदालत के समक्ष कथित पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Devika Rotawan, राहुल गांधी के साथ आईं नजर, 26/11 आतंकी हमले में लगी थी गोली, अब राजस्थान सरकार देगी घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget