एक्सप्लोरर

India or Bharat Issue: इंडिया या भारत नाम विवाद पर अभिषेक बनर्जी बोले, 'बीजेपी महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए...'

Bharat Name Issue: विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों ने केंद्र को निशाने पर लेते हुए दावा किया है कि उनके गठबंधन के डर से सरकार देश का नाम बदलने जा रही है.

India vs Bharat Renaming Row: जी-20 सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र पर 'प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' लिखे जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है. विपक्ष ने दावा किया है कि केंद्र सरकार संविधान और देश का नाम बदलने की कोशिश कर रही है. वहीं सरकार ने इन दावों को खारिज किया है. इस मामले को लेकर अब टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने बीजेपी पर निशाना साधा. 

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बुधवार (6 सितंबर) को एक्स पर पोस्ट कर कहा, "इंडिया बनाम भारत बीजेपी की ओर से फैलाया गया ध्यान भटकाने वाला मुद्दा है. आइए इसे मुद्दे को पीछे छोड़ें और केंद्र सरकार को बढ़ती कीमतों, बेलगाम महंगाई, सांप्रदायिक तनाव, बेरोजगारी, सीमा विवाद और राष्ट्रवाद की उनकी खोखली बयानबाजी के लिए जिम्मेदार ठहराएं." 

ममता बनर्जी ने भी उठाए सवाल

इस मामले पर टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बयान दिया था. उन्होंने मंगलवार को कहा था, "ये हम सब जानते हैं कि इंडिया ही भारत है, तो अचानक ऐसा क्या हुआ कि आधिकारिक निमंत्रण में देश के नाम में केवल भारत का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ी. अंग्रेजी में हम इंडिया कहते हैं, जबकि हिंदी में हम भारत कहते हैं, इसमें नया क्या है." 

जी-20 के रात्रिभोज के निमंत्रण के बाद विवाद

बता दें कि, ये विवाद जी-20 समिट के रात्रिभोज के लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र से उठा है. जी-20 समिट का आयोजन 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में 9 सितंबर को आयोजित होने वाले जी-20 रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र में प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया की बजाय प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है. 

विपक्षी दलों ने किया ये दावा 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से भेजे गए जी-20 रात्रिभोज निमंत्रण पत्र को एक्स पर शेयर किया था. जिसके बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. विपक्षी दलों का दावा है कि बीजेपी उनके गठबंधन इंडिया से डर गई है इसलिए देश का नाम बदलने जा रही है. हालांकि केंद्र सरकार ने इन दावों को अफवाह करार दिया.

ये भी पढ़ें- 

'मुझे कोई किनारे नहीं लगा सकता, लड़ूंगी 2024 चुनाव,' पार्टी से दरकिनार किए जाने के सवाल पर बोलीं उमा भारती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget