एक्सप्लोरर

टीएमसी ने लोकसभा अध्यक्ष से की मांग- दलबदल विरोधी कानून के तहत पार्टी के दो सांसदों को अयोग्य घोषित किया जाए

लोकसभा में टीएमसी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने मांग की है कि पार्टी के दो सांसद जो बीजेपी में शामिल हुए हैं उन्हें अयोग्य घोषित किया जाए. लोकसभा अध्यक्ष को खत लिखकर टीएमसी नेता ने यह मांग की है.

कोलकाताः लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने अध्यक्ष ओम बिरला के साथ टेलीफोन पर बातचीत कर टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले पार्टी सांसदों शिशिर अधिकारी और सुनील मंडल को दलबदल विरोधी नियमों के तहत अयोग्य घोषित करने की मांग की. टीएमसी सांसद ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष को जनवरी और मई में दो पत्र भेजे थे.

सुदीप बंदोपाध्याय की मांग

सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, "मैंने अध्यक्ष ओम बिरला से बात कर शिशिर अधिकारी और सुनील मंडल को अयोग्य ठहराने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि वह कागजात को देखेंगे."

टीएमसी के टिकट पर लड़े थे चुनाव

बता दें कि 2019 के आम चुनावों में टीएमसी के टिकट पर चुने गए कांथी के सांसद अधिकारी और बर्धमान पूर्वी के सांसद सुनील मंडल ने विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थाम लिया था, लेकिन टीएमसी से इस्तीफा नहीं दिया था.

अयोग्य घोषित करने की मांग

बंदोपाध्याय ने बताया, ''उन्होंने 17 मई को अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा सदस्य (दलबदल के आधार पर अयोग्यता) नियम, 1985 के नियम 6 के तहत शिशिर कुमार अधिकारी को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित करने की मांग की थी.''

अध्यक्ष को भेजे पत्र के बारे में दी जानकारी

बंदोपाध्याय ने कहा कि उन्होंने 12 मई को अध्यक्ष को जनवरी में भेजे गए उनके पिछले पत्र के बारे में एक ‘रिमाइंडर’ भी भेजा था जिसमें दलबदल विरोधी नियमों के तहत मंडल को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी.

पीएम मोदी की बैठक में क्यों शामिल नहीं हुए अलपन बंदोपाध्याय? सीएम ममता का जिक्र करते हुए केंद्र के नोटिस का दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget