एक्सप्लोरर

भारत ने पाकिस्तान को 'जैसे को तैसा' वाली नीति से दिया जवाब, इस्लामाबाद में हुई SCO बैठक में नहीं भेजा प्रतिनिधिमंडल

भारत और पाकिस्तान दोनों ही एससीओ के सदस्य हैं. एसीओ में इसके अलावा रूस,चीन, कजाकिस्तान, किर्गिजिस्तान, तजाकिस्तान और उजबेकिस्तान सक्रिय सदस्य हैं.

नई दिल्लीः जैसे को तैसा की तर्ज पर भारत ने इनदिनों पाकिस्तान में चल रही एससीओ कांफ्रेंस में अपना डेलीगेशन ना भेजकर इस्लामाबाद स्थित हाई कमीशन में तैनात डिफेंस अटैचे (डीए) को प्रतिनिधि के तौर पर भेजा है. दरअसल, पाकिस्तान की राजधानी, इस्लामाबाद में दो दिनों की एससीओ (शंघाई कॉपरेशन ऑर्गेनाइजेशन) डिफेंस एंड सिक्योरिटी वर्किंग ग्रुप की मीटिंग (19-20 फरवरी) चल रही है.

इस मीटिंग को लेकर पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग, आईएसपीआर (इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन) ने बयान जारी कर कहा कि इस मीटिंग में भारत और पाकिस्तान सहित सभी सात देशों ने हिस्सा लिया और साथ ही ऑब्जर्बर के तौर पर बेलारूस की भागीदारी रही. इस बैठक के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा और साझा युद्धभ्यास और मिलिट्री ट्रेनिंग को लेकर चर्चा हुई.

दोनों देश एससीओ के हैं सदस्य

भारत और पाकिस्तान दोनों ही एससीओ के सदस्य हैं. एसीओ में इसके अलावा रूस,चीन, कजाकिस्तान, किर्गिजिस्तान, तजाकिस्तान और उजबेकिस्तान सक्रिय सदस्य हैं. वैसे तो भारत और पाकिस्तान की दुश्मनी जग-जाहिर हे लेकिन पुलवामा हमले और बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से ही दोनों देशों के संबंध बेहद तनावपूर्ण हैं. ऐसे में दोनों देश की सेनाओं के प्रतिनिधिमंडल एक दूसरे के देश जाने में कन्नी काटते हैं.

यही वजह है कि पिछले साल सितबंर के महीने में जब दिल्ली में एससीओ देशों की मिलिट्री-मेडिसन कांफ्रेंस हुई तो पाकिस्तानी सेना ने अपना प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा था. पाकिस्तान ने दिल्ली स्थित उच्चायोग में तैनात अपने डीए (डिफेंस अटैचे) को बैठक में शामिल होने के लिए भेज दिया था.

भारत ने भी डिफेंस एंड सिक्योरिटी ग्रुप मीटिंग में अपनी सेना का प्रतिनिधिमंडल भेजने की बजाए अपने डीए को प्रतिनिधि बनाकर भेज दिया.

साझा युद्धभ्यास में दोनों देश के सैनिक कर चुके हैं शिरकत

आपको बता दें कि हालांकि पिछले साल रूस में जब एससीओ देशों की सेनाओं का साझा युद्धभ्यास हुआ था तो बाकी देशों की तरह भारत और पाकिस्तान ने भी अपना सेनाओं के प्रतिनिधि-दल को हिस्सा लेने के लिए भेजा था.

वर्ष 2018 में रूस के चेबरकुल (चेलियाबिंस्क प्रांत) में हुई एससीओ देशों की ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान तो भारत और पाकिस्तान के सैनिक लोक-गायिका सपना चौधरी के गानों पर एक साथ थिरकते दिखाई पड़े थे. उनकी ये डांस मस्ती एक्सरसाइज कवर करने पहुंची एबीपी न्यूज की टीम के कैमरे में कैद हुई थी, जिसने दुनियाभर को हैरान कर दिया था.

99Songs: इस वजह से एक पाकिस्तानी एक्टर को कास्ट नहीं करना चाहते थे प्रोड्यूसर एआर रहमान

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget