एक्सप्लोरर

यूपी: कासगंज में आज भी हुई आगजनी, पुलिस के गश्त के बीच दुकानें खुली, अबतक 80 गिरफ्तार

कठोर कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने 40 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. जबकि उपद्रवियों ने कासगंज में 6 दुकानों, 3 बसों और एक घर और कई कारों को निशाना बनाया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के बाद से शुरू हुआ हिंसा का दौर अभी थमा नहीं है. रविवार की सुबह भी आगजमी की घटना सामने आई है. उपद्रवियों ने कासगंज की एक दुकान में आग लगाई है. दूसरी तलाशी के दौरान पुलिस को एक घर से देशी बम और हथियार मिले हैं. हालांकि, यूपी के नए डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि बीते 10 घंटे से कोई हिंसा नहीं हुई है.

बीते तीन दिन में अब तक इस मामले में कुल 79 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बड़ी संख्या में लोग हिरासत में भी लिए गए हैं.

इससे पहले, शनिवार को भी हिंसा जारी रही. उपद्रवियों ने शहर में कई जगहों पर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिए और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की.

कर्फ्यू की जरूरत नहीं- पुलिस

पूरी पुलिस व्यवस्था के बाद भी इस तरह की घटनाएं बड़े सवाल उठा रही हैं. इस बीच अलीगढ़ रेंज के कमिश्नर ने कहा कि कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं है. उनका तर्क है कि कर्फ्यू वाली स्थिति ही नहीं है. जान-माल का नुकसान ही नहीं है तो कर्फ्यू क्यों लगाया जाये.

प्रशासन ने बवाल को देखते हुए ऐहतियातन इंटरनेट सेवाएं कल शाम तक के लिए बंद कर दी हैं. 26 जनवरी को हुई हिंसा में चंदन नाम के युवक की मौत हो गई थी. शनिवार को चंदन के शव के अंतिम संस्कार के बाद एक बार हिंसा भड़क उठी.

उपद्रवियों ने वर्ग विशेष की दुकानों को चुन-चुन कर निशाना बनाया. आलम ये रहा कि एक जगह आग लगती जब तक पुलिस और फायरब्रिगेड उसे बुझाते, दूसरी जगह आग लगा दी जाती.

पुलिस प्रशासन लाख दावे करता रहा, लेकिन उपद्रवी भीड़ उनके सारे दावों को धता बताते हुए आगजनी जारी रखी. कल उपद्रवियों ने कासगंज में 6 दुकानों, 3 बसों और एक घर और कई कारों को निशाना बनाया.

क्या है पूरा मामला? कासगंज में शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली. आरोप है कि एक समुदाय विशेष के लोगों ने बाइक पर निकली तिरंगा यात्रा पर पथराव किया जिसके बाद हिंसा भड़क गई. हिंसा में चंदन नाम के युवक की मौत हो गई. कासगंज के जिलाधिकारी आर पी सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा की कोई परमीशन नहीं ली गयी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget