एक्सप्लोरर

‘इतिहास की जटिल शख्सियत हैं टीपू सुल्तान’, विक्रम संपत की किताब के विमोचन पर बोले एस जयशंकर

'टीपू सुल्तान: द सागा ऑफ द मैसूर इंटररेग्नम' पुस्तक के विमोचन पर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि टीपू सुल्तान एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, जिनका इतिहास बहुत जटिल है.

इतिहासकार विक्रम संपत की किताब 'टीपू सुल्तान: द सागा ऑफ द मैसूर इंटररेग्नम' का शनिवार (30 नवंबर, 2024) को दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में विमोचन हुआ. इस दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने टीपू सुल्तान को इतिहास की एक जटिल शख्सियत बताया. जयशंकर ने कहा कि इसे जीवनी कहना बहुत बड़ी भूल होगी, क्योंकि यह इससे कहीं बढ़कर है. 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “अगर आपके पास इस पुस्तक का अमेरिकी संस्करण हो तो मैं ‘टीपू सुल्तान के बारे में वह सब कुछ, जो आप जानना चाहते थे, लेकिन पूछने से डरते थे' रखने का सुझाव दूंगा.” उन्होंने कहा, “टीपू सुल्तान को एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने भारत पर ब्रिटिश औपनिवेशिक नियंत्रण लागू करने का विरोध किया और ये एक तथ्य है कि उनकी हार और मृत्यु को भारत के भाग्य के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा सकता है.'' 

सभी समाजों में इतिहास जटिल 

विदेश मंत्री जयशंकर ने मैसूर क्षेत्र में टीपू सुल्तान के शासन के प्रतिकूल प्रभावों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "वे आज भी कई क्षेत्रों में, खास तौर से मैसूर में ही तीव्र प्रतिकूल भावनाओं को जगाते हैं." वह बोले, “भारतीय इतिहास ने टीपू सुल्तान की अंग्रेजों के साथ लड़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है और उनके शासन के अन्य पहलुओं को कम करके आंका है.

सालों से एक नैरेटिव को आगे बढ़ाया गया

विदेश मंत्री बोले, “ईमानदारी से कहें तो यह कोई दुर्घटना नहीं थी." इतिहास को जटिल बताते हुए जयशंकर ने कहा कि टीपू सुल्तान के मामले में तथ्यों को चुनने से पॉलिटिकल नौरेटिव को बढ़ावा मिला है. सभी समाजों में इतिहास जटिल है. टीपू सुल्तान के मामले में ऐसा हुआ है. ज्यादा जटिल वास्तविकता को छोड़कर टीपू-अंग्रेजी बाइनरी को उजागर करके सालों से एक पर्टिकुलर नैरेटिव को आगे बढ़ाया गया है." 

'अह हम वोट बैंक की कैद में नहीं है'

जयशंकर ने पुष्टि करते हुए कहा कि पीएम मोदी की सरकार के तहत भारत ने वैकल्पिक दृष्टिकोणों का उदय देखा है. वह बोले, “पिछले 10 सालों में हमारे राजनीतिक शासन में हुए बदलावों ने वैकल्पिक दृष्टिकोणों को जन्म दिया है. हम अब वोट बैंक के कैदी नहीं हैं." पुस्तक के बारे में आगे बोलते हुए, जयशंकर ने कहा, "राजनयिक दुनिया से होने के नाते, मैं टीपू सुल्तान पर इस पुस्तक में दी गई जानकारी और अंतर्दृष्टि से वास्तव में प्रभावित हुआ.” 

औरंगजेब को लेकर कहा था ये…

विक्रम संपत ने शुक्रवार बीते महीने अक्टूबर को कहा था कि एक समूह की ओर से मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के जीवन और पहचान को नायक के रूप में अपनाया जा रहा है, जबकि दूसरा गुट इसे वोट बैंक की राजनीति के टूल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने औरंगजेब की मजारों पर जाने वालों की आलोचना की. उन्होंने कहा था, "ऐसे लोग हैं जो औरंगजेब की मजारों पर जाते हैं और प्रार्थना करते हैं. वह एक तरह का राक्षस था, जिसने कई मंदिरों को नष्ट कर दिया, सिख गुरुओं सहित कई लोगों को मार डाला."

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण! पीएम मोदी भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात
LIVE: PM आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget