एक्सप्लोरर

Tigers In India: भारत में पिछले 3 सालों 329 बाघों की मौत, 197 बाघों की मौत की वजह बनी रहस्य

Tigers News: भारत में पिछेल तीन सालों में बाघों की मौतों की संख्या चिंता का विषय है, लेकिन एक अच्छी बात है कि इन दौरान बाघों के शिकार में कमी आई है.

Tigers Death In India: भारत में बाघों (Tigers) के संरक्षण को लेकर चलाई जा रही मुहिम का कुछ खास असर होता नहीं दिख रहा. जंगलों की कटाई और शहरीकरण के लगातार विस्तार के कारण कई जंगली जानवर आज विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गए हैं. देश में पिछले तीन सालों में प्राकृतिक और अप्राकृतिक कारणों से 329 बाघों की मौत (Death Of Tigers) हो गई. केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे (Union Minister of State for Environment Ashwini Choubey) ने देश में बाघों की संख्या को लेकर लोकसभा (Lok Sabha) में आंकड़े पेश किए.

अश्विनी चौबे ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि पिछले तीन सालों 329 बाघों की मौत हो गई. अश्विनी चौबे ने आकड़े पेश करते हुए बताया कि 2019 में भारत में 96 बाघों की मौत हो गई, 2020 में 106 और 2021 में 127 बाघों की जान चली गई. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इनमें से 68 बाघों की मौत प्राकृतिक, पांच की अप्राकृतिक कारणों से हुई और 29 बाघों को शिकारियों ने हमला कर मार दिया. वहीं, 30 बाघों की जान मस्तिष्क विकार के कारण हुई और बाकि बचे 197 बाघों की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है उसकी पड़ताल जारी है.

बाघ के हमले में 125 लोगों की मौत

अश्विनी चौबे ने बताया कि इस दौरान बाघों के शिकार के मामलों में कमी आई है, जहां 2019 में 17 बाघों का शिकार किया गया था. वहीं 2021 में ये घटकर चार रह गई थी. उन्होंने बताया कि इसी दौरान बाघों के हमलों में 125 लोग मारे गए, जिसमें महराष्ट्र में 61 और उत्तर प्रदेश में 25 लोगों की बाघ के हमले में मौत हो गई.

3 सालों में 307 हाथियों की हुई मौत

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने हाथियों (elephants) की संख्या को लेकर भी आकड़ा पेश किया. जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले 3 सालों में 307 हाथियों की मौत हो गई, जिसमें सबसे अधिक 222 हाथियों की मौत करेंट लगने के कारण हुई. उन्होंने बताया का इस दौरान ओडिशा में 41, तमिलनाडु में 34 और असम में 33 हाथियों की मौत हुई. वहीं 45 हाथियों की मौत रेल दुर्घटना के कारण हुई. 29 हाथियों की जान अवैध शिकार के कारण गई, जबकि 11 हाथियों की जान जहर के कारण हुई.  

इसे भी पढ़ेंः-

Karnataka: बीजेपी यूथ विंग के नेता की निर्मम हत्या, CM बसवराज बोम्मई ने की निंदा

Monkeypox in India: मंकीपॉक्स वैक्सीन को लेकर क्या है सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला का प्लान? खुद दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget