एक्सप्लोरर

Monkeypox in India: मंकीपॉक्स वैक्सीन को लेकर क्या है सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला का प्लान? खुद दी ये जानकारी

Monkeypox Vaccine: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला मंकीपॉक्स से निपटने के लिए उसकी वैक्सीन आयात करने का प्लान बना रहे हैं. ऐसे में वह डेनमार्क की बवेरियन नॉर्डिक से बातचीत कर रहे हैं.

Monkeypox Vaccine in India: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India ) देश में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के मामलों से निपटने के लिए टीकों की कुछ खेप के आयात को लेकर डेनमार्क (Denmark) की कंपनी बवेरियन नॉर्डिक (Bavarian Nordic) के साथ बातचीत कर रहा है. एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने मंगलवार को यह जानकारी दी है.

अदार पूनावाला ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि समझौते की स्थिति में देश में टीके आयात करने के लिए दो से तीन महीने लगेंगे. उन्होंने कहा कि चूंकि देश में अब तक मंकीपॉक्स के कुछ ही मामले आए हैं, इसलिए स्थानीय स्तर पर टीके के विकास और मांग की स्थिति के आकलन के लिए एसआईआई को अभी कुछ इंतजार करना होगा.

भारत आएगी मंकीपॉक्स की वैक्सीन

भारत में मंकीपॉक्स के अब तक चार मामले आए हैं. इनमें से तीन मामले केरल में आए हैं. एसआईआई कब तक मंकीपॉक्स के टीके आयात कर सकती है, इस बारे में पूछे जाने पर पूनावाला ने कहा कि "मैं अपने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए तुरंत ऐसा करने को तैयार हूं. जैसे ही हम इसे आयात करने के लिए किसी प्रकार का वाणिज्यिक समझौता करते हैं और बवेरियन नॉर्डिक से उपलब्धता के आधार पर, हम ऐसा करने की उम्मीद कर सकते हैं."

बवेरियन नॉर्डिक ने बनाई मंकीपॉक्स की वैक्सीन

डेनमार्क की कंपनी बवेरियन नॉर्डिक ने मंकीपॉक्स के खिलाफ पहले ही एक टीका विकसित कर लिया है और यह विभिन्न बाजारों में ब्रांड नाम जीनियोस, इम्वाम्यून या इम्वेनेक्स के तहत उपलब्ध है. पूनावाला ने कहा कि "मेरी टीम अभी उनसे बात कर रही है. बड़ी मात्रा में टीके के लिए हम सही मांग और आवश्यकता के आधार पर फैसला करते हैं."

सरकार से सहयोग की उम्मीद

उन्होंने कहा कि एसआईआई शुरू में अपनी लागत पर टीके की कुछ खेप आयात करने को तैयार है, लेकिन सरकार को यह तय करना होगा कि बड़ी मात्रा के लिए क्या करना है. पूनावाला ने कहा कि "कुछ ही मामले आए हैं और इसलिए हड़बड़ी की कोई जरूरत नहीं है कि लाखों खुराक का ऑर्डर दें और वह सब करें. हमें अगले कुछ महीनों में बारीकी से देखने की जरूरत है. पहले भी सरकार के साथ बहुत अच्छा सहयोग किया है और हमें अभी भी उस घनिष्ठ समन्वय की आवश्यकता है."

अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने कहा कि स्थानीय स्तर पर टीके के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने पर भी बाजार में उत्पाद के आने में शायद एक साल लग जाएगा. उन्होंने कहा कि कुछ मामलों का पता चलने से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह बीमारी दशकों से है. बता दें कि पिछले हफ्ते, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने मंकीपॉक्स (Monkeypox) को चिंता का कारण बताते हुए ‘वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल’ घोषित किया.

इसे भी पढ़ेंः
VIDEO: यूथ कांग्रेस चीफ श्रीनिवास के खींचे बाल, बदसलूकी करने वाले जवान के खिलाफ एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

Nupur Sharma Row: 'नुपूर शर्मा के बयान के बाद रिजवान अशरफ ने छोड़ दिया था खाना', घुसपैठिये के पिता ने किए कई खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget