एक्सप्लोरर

J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत तीन आतंकी ढेर, 7 स्थानीय नागरिकों की मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के लारू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद वहां घेरा डाला और तलाश अभियान शुरू किया था.

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए जिनमें एक पाकिस्तानी आतंकी शामिल है. वहीं इसके बाद वहां हुए एक विस्फोट में सात नागरिकों की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के लारू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद वहां घेरा डाला और तलाश अभियान शुरू किया था.

अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाई जिसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. आतंकवादियों और उनके संगठनों की पहचान की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ खत्म होने के फौरन बाद कई नागरिक मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए, जहां एक विस्फोट में सात नागरिकों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि विस्फोटकों को ढूंढे जाने तक नागरिकों से वहां नहीं जाने का अनुरोध किया गया था. इसके बावजूद भी नागरिक वहां पहुंच गए, तभी कुछ विस्फोटकों में विस्फोट हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया जहां उनमें से पांच की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में कुल सात नागरिकों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि इलाके में युवकों के समूह और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें शुरू हो गई और आखिरी रिपोर्ट मिलने तक यह जारी थी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए कुछ बल प्रयोग करना पड़ा और करीब दो दर्जन लोग झड़पों में घायल हो गए. राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार और डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी नागरिकों की मौत पर दुख जताया. उन्होंने कहा, ‘‘घटना में घायल हुए अन्य लोगों को एक अस्पताल ले जाया गया जबकि कुछ को एसएमएचएस अस्पताल भेज दिया गया जहां दो की मौत हो गई.’’ इस बीच, इलाके में युवाओं के समूह और सुरक्षाबलों के बीच झड़प शुरू हो गई. अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा और झड़पों में करीब 24 लोग घायल हो गए.’’ कुलगाम के विधायक और माकपा नेता एम वाई तरिगामी ने नागरिकों के मारे पर दुख जताया और घटना की जांच की मांग की. उन्होंने कहा, ‘‘यह भयानक है. इसकी निष्पक्ष जांच की जरुरत है. हम अब रो कर और मांग करके थक चुके हैं लेकिन संबंधित लोग ध्यान नहीं देते.’’ पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ स्थल की पूरी तरह से छानबीन होने तक नागरिकों को वहां जाने से बचना चाहिए.

घाटी में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ऑल आउट सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट चला रहे हैं, जिससे आतंकी बौखलाए हुए हैं. 2018 में अब तक 183 आतंकी ढेर किए जा चुके हैं, वहीं गए साल 2017 में 213 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था. आतंकियों से लोहा लेते हुए 2018 में अबतक 97 सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं. वहीं 2017 में 80 सुरक्षाकर्मियों ने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget