एक्सप्लोरर

दिल्ली में हैं कोरोना वायरस के तीन ससपेक्ट, तीनों के स्वास्थ्य पर है कड़ी निगरानी

ये तीनों व्यक्ति हाल ही में चीन से लौटे हैं इसलिए इन्हें ख़ुद ही शक हुआ कि कहीं ये कोरोना वायरस की चपेट में न हों.आरएमएल के इन तीनों मरीज़ों का ब्लड सैम्पल लिया गया है. जिसे NCDC भेजा गया है वहां से NIV पुणे भेजा गया है.

नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली और एनसीआर से तीन मरीज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हुए हैं. तीनों मरीज़ों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी और खांसी-जुखाम की भी शिकायत महसूस हुई. चूंकि ये तीनों व्यक्ति हाल ही में चीन से लौटे हैं इसलिए इन्हें ख़ुद ही शक हुआ कि कहीं ये कोरोना वायरस की चपेट में न हों. इसलिए ये ख़ुद ही आरएमएल आ गए.

इनमें से कोई भी वुहान नहीं गया था

आरएमएल में भर्ती तीनों मरीज़ों में से एक व्यक्ति चीन से एक महीने पहले लौटा है, दूसरा व्यक्ति एक हफ़्ते पहले और तीसरा व्यक्ति चार दिन पहले चीन से वापस भारत आया है. इनमें से एक मरीज़ चीन के शंघाई गया था, दूसरा ग़ोनजाओ और तीसरा बीजिंग से लौटा है. चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस का प्रकोप सबसे ज़्यादा है. लेकिन भारत लौटे इन तीनों मरीज़ों में से कोई भी वुहान नहीं गया था.

तीनों को थी सांस लेने में दिक्कत

तीनों को ख़ासी, ज़ुकाम और सांस की दिक्कत हो रही थी. तीनों कोरोना वायरस के लिए सिर्फ़ सस्पेक्टेड हैं. इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है. आरएमएल के रिसपेरेटरी फिज़िशियन इनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख रहे हैं.

तीन दिन में आएगी ब्लड रिपोर्ट

आरएमएल के इन तीनों मरीज़ों का ब्लड सैम्पल लिया गया है. जिसे NCDC भेजा गया है वहां से NIV पुणे भेजा गया है. तीन दिन में इनकी रिपोर्ट आ जाएगी. तभी पता चलेगा कि ये कोरोना वायरस से प्रभावित हैं या नहीं.

आरएमएल सक्षम है कोरोना वायरस से निपटने के लिए

आरएमएल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि अगर इन तीनों मरीज़ों में से कोई कोरोना वायरस पॉज़िटिव पाया गया तो हमारे पास आइसोलेशन वार्ड, दवाइयां और अन्य इंतज़ाम है. हम डील कर लेंगे.

कोरोना वायरस के लक्षण और सावधानियां

आरएमएल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज ने कहा कि जहां तक सावधानी बरतने की बात है, कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज़ को सांस की तकलीफ़, खांसी, ज़ुकाम और बुख़ार हो सकते हैं या इनमें से कुछ लक्षण हो सकते हैं. लेकिन पैनिक होने की ज़रूरत नहीं है. अगर कोई संभावित मरीज़ जो इन लक्षणों का हो और चीन से आए व्यक्तियों के सम्पर्क में भी रहा हो तो उसकी तुरंत जांच करानी चाहिए. ऐसे संभावित कोरोना वायरस के मरीज़ों से मेडिकल दूरी बना के रखें और इनकी तुरंत जांच कराएं या सरकारी अस्पताल या प्रशासन को सूचना दें.

यह भी पढ़ें-

चुनाव के दौरान मंत्रियों के सोशल मीडिया पर लगे रोक, यूपी के पूर्व डीजीपी ने दायर की याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget