एक्सप्लोरर

सड़क पर गिरा था खतरनाक कैमिकल, बाइक फिसलने से चपेट में आए और हो गई 3 की मौत

दिल्ली में मोरीगेट के पास हुए एक्सीडेंट की घटना सीसीटीवी में कैद है. जिसमें दिख रहा है कि तीनों युवक बाइक से फिसले और खड़े हो गए. एक्सीडेंट खतरनाक नहीं था, क्योंकि लड़के सही नजर आ रहे हैं.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में 3 लड़कों की मौत का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल 23 नवंबर की तड़के सुबह करीब 5.30 बजे 3 लड़के एक शादी समारोह से बाइक पर लौट रहे थे, जब वो मोरीगेट के पास पहुंचे तो उनकी बाइक सड़क पर पड़े एक कैमिकल की वजह से फिसल गई. तीनों घायल हो गए, आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई. मरने वाले लड़को के नाम शिवम, महेश और मोनू है.

एक्सीडेंट की घटना सीसीटीवी में कैद है. जिसमें साफ दिख रहा है कि तीनों लड़के बाइक से फिसले और खड़े हो गए. एक्सीडेंट इतना खतरनाक नहीं था, क्योंकि लड़के सही नजर आ रहे हैं. तो क्या इनकी मौत उस खतरनाक कैमिकल की वजह से हुई जो सड़क पर गिरा हुआ था. अभी तक की जांच में तो मौत की वजह कैमिकल ही था जो सड़क पर गिरा हुआ था.

परिवार की मानें तो तीनों लड़कों की मौत कैमिकल की वजह से ही हुई है. परिवार के मुताबिक, वो कैमिकल इतना खतरनाक था कि सड़क पर गिरते ही उस कैमिकल ने लड़कों को अपनी चपेट में लिया, उनका शरीर जलने लगा, बॉडी नीली पड़ गई.

ये कैमिकल इतना खतरनाक था कि पुलिस की जो टीम जांच करने के लिए गई थी उनके जूते भी कैमिकल की वजह से जलने लगे. नॉर्थ दिल्ली की डीसीपी मोनिका भारद्वाज के मुताबिक, जिस गाड़ी से कैमिकल सड़क पर गिरा था उस गाड़ी की पहचान कर ली गई है, वो राजस्थान की गाड़ी है, इसके अलावा सड़क से उस खतरनाक कैमिकल के सेम्पल भी ले लिए गए है.

दिल्लीः डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाली दुनिया की सबसे भारी किडनी

लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिरकार ऐसा कैसा कैमिकल था जिसनें 3 नौजवानों को मौत की नींद सुला दिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. मौत की वजह क्या है पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा.

बेहद गंभीर सवाल है कि आखिर इतना खतरनाक केमिकल कहां से आया. हालांकि पास में है केमिकल मार्किट है लेकिन खतरनाक कैमिकल को लाने ले जाने के लिए कड़े नियम बने हुए हैं. उसके बावजूद भी ऐसा कैमिकल जिसके केवल संपर्क में आने से तीन घरों के चिराग बुझ गए किसकी लापरवाही से सड़क पर फैल गया, ये एक बड़ा सवाल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget