एक्सप्लोरर

अवैध तरीके से सत्ता पर कब्जा करने वालों को अब हटना होगा- शरद पवार

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने मिलकर अपनी ताकत दिखाते हुए 162 विधायकों की परेड करायी. इस दौरान सभी विधायकों ने बीजेपी के किसी भी प्रलोभन के सामने नहीं झुकने का संकल्प लिया.

मुंबई: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार के शक्ति परीक्षण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से एक दिन पहले शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने मिलकर अपनी ताकत दिखाते हुए 162 विधायकों की परेड करायी. कार्यक्रम में सभी विधायकों ने बीजेपी के किसी भी प्रलोभन के सामने नहीं झुकने का संकल्प लिया. एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे ने कहा कि सोमवार शाम एक लक्जरी होटल में आयोजित कार्यक्रम में तीनों दलों के 162 विधायक मौजूद थे. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सभी विधायकों से कहा कि वह निजी तौर पर तय करेंगे कि महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान बीजेपी के खिलाफ वोटिंग करने पर किसी की भी सदस्यता ना जाए. पवार मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के ‘महा विकास आघाडी’ गठजोड़ के विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने गोवा और अन्य राज्यों में सत्ता बनाने के लिए असंवैधानिक तरीके अपनाए. पवार ने कहा, ‘महाराष्ट्र, गोवा नहीं है और यह समय उन्हें सबक सिखाने का है’. पवार ने कहा, ‘ये गलत सूचना फैलायी जा रही है कि अजित पवार एनसीपी के विधायक दल के नेता थे, जो सभी एनसीपी विधायकों को शक्ति परीक्षण में बीजेपी को वोट करने के लिए व्हिप जारी करेंगे. उन्होंने कहा कि मैंने कई संविधान विशेषज्ञों और कानून विशेषज्ञों से विचार- विमर्श किया है. साथ ही पहले के मुद्दों पर भी गौर किया है'. पवार ने कहा, ‘मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि अजित पवार के पास विधायकों को व्हिप जारी करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है. अवैध तरीके से सत्ता पर कब्जा करने वालों को अब हटना होगा’. परेड में मौजूद विधायकों से कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा, ‘हमारे पास केवल 162 नहीं बल्कि 162 से ज्यादा विधायक हैं. हम सब सरकार का हिस्सा होंगे. बीजेपी को रोकने के वास्ते इस गठबंधन की अनुमति देने के लिए मैं सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा करता हूं. राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए हमें आमंत्रित करना चाहिए’. इस बीच बीजेपी ने शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के विधायकों की यहां परेड कराकर किए गए संयुक्त शक्ति प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा के पटल पर उनकी पार्टी ही आखिरी जीत दर्ज करेगी. बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने कहा, ‘शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस तस्वीर हो सकती है, ताकत दिखाने के लिए अपने फोटोग्राफर हो सकते हैं, लेकिन यह बीजेपी है जो अंतिम समय में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में जीत दर्ज करेगी’. वहीं एनसीपी के विधायक जितेन्द्र अव्हाड ने शेलार पर पलटवार करते हुए कहा, ‘हम किसी बचकानी हरकत में लिप्त नहीं हैं, लेकिन शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन बड़ों के आशीर्वाद के साथ आम सहमति से हुई एक शादी है'. ये भी पढ़ें- उद्धव बोले- सिर्फ इस कार्यकाल के लिए साथ नहीं आए शिवसेना-NCP-कांग्रेस, 5 का पहाड़ा चलता रहेगा महाराष्ट्र: सीएम देवेंद्र फडणवीस की मीटिंग में नहीं पहुंचे अजित पवार, खाली रही कुर्सी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget