एक्सप्लोरर

चोकसी ने छोड़ी भारतीय नागरिकता, राजनाथ बोले- चाल नहीं चलेगी, भारत लाकर रहेंगे

भगोड़े मेहुल चोकसी को पिछले साल वेस्टइंडीज के एंटीगुआ और बरबुडा द्वीप की नई नागरिकता मिली थी. अब उसने अपने रद्द भारतीय पासपोर्ट संख्या जेड 3396732 को जमा करवा दिया है.

नई दिल्ली: भारत आने से बचने के लिए पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी कारोबारी मेहुल चोकसी ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी है और वेस्टइंडीज के एंटीगुआ में अपना पासपोर्ट भी सरेंडर कर दिया है. इस मामले पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चोकसी के पासपोर्ट सरेंडर कर देने से उसको भारत लाने की कोशिशों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. मेहुल चोकसी 13,500 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपियों में से एक है.

सभी को वापस भारत लाया जाएगा- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा है, ‘’हमारी सरकार ने भगोड़े आर्थिक अपराधियों को भारत लाने के लिए बिल पास कर दिया है. जो भाग गए हैं, उन्हें वापस लाया जाएगा. इसमें कुछ समय लग सकता है, लेकिन इन सभी को वापस लाया जाएगा.’’ बता दें कि भारत सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी अभी तक उसके मामले की फाइल लंदन के गृह विभाग में लटकी हुई है. बताया जा रहा है कि अब इस बाबत भारत के वित्त मंत्री अरूण जेटली खुद ब्रिटेन के वित्त मंत्री से बात करने जा रहे हैं.

मुंबई में चोकसी के वकील ने टिप्पणी करने से किया इनकार

बता दें कि भगोड़े मेहुल चोकसी को पिछले साल वेस्टइंडीज के एंटीगुआ और बरबुडा द्वीप की नई नागरिकता मिली थी. अब उसने अपने रद्द भारतीय पासपोर्ट संख्या जेड 3396732 को जमा करवा दिया है और अन्य औपचारिकताओं के लिए 177 डॉलर का शुल्क चुकाया है. मुंबई में चोकसी के वकील से जब संपर्क किया तो, उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि अब वह उनके (चोकसी के) संपर्क में नहीं हैं.

चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पर घोटाले के आरोप

चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पर पीएनबी की ब्रेडी हाउस शाखा के जरिए कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से अपनी समूह की कंपनियों के लिए फर्जी लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) जारी कर 13,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप है.

दरअसल मोदी सरकार चाहती है मेहुल चोकसी और नीरव मोदी की इस जोड़ी को हर हालत में वापस भारत लाया जाए, क्योंकि सरकार को भी ये अहसास है कि उसकी नाकामयाबी को लेकर विपक्ष इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों में इस मुद्दा बना सकता है और बीजेपी को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है.

नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें.

जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: CM नीतीश कुमार की बड़ी मांग, '2021 में हो जातिगत जणगणना' देश के 9 सबसे अमीरों के पास है देश की 50% सबसे गरीब लोगों जितनी दौलत BJP नेता आरके सिंह ने कहा- महागठबंधन में चोर और घूसखोर, ममता सरकारी पैसों पर गुंडे पालती हैं मायावती पर टिप्पणी मामला: साधना सिंह के बचाव में आए बीजेपी MLA सुरेंद्र सिंह, कहा- स्वाभिमान शून्य व्यक्ति को किन्नर कहा जाता है वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
'सोनम को अगर कुछ होता है तो...', अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget