एक्सप्लोरर

बीजेपी की इस रणनीति से तमिलनाडु में होगी एनडीए की वापसी, डीएमके को सत्ता से बाहर करने का दावा

अमित शाह ने कहा कि सत्तारूढ़ डीएमके पार्टी सनातन विरोधी है और वह सनातन के ऊपर लगातार आपत्तिजनक बयान देते रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में जनता DMK को भ्रष्टाचार और उनके विवादित बयानों पर सबक सिखाएगी.

तमिलनाडु की राजनीति में शुक्रवार (11 अप्रैल, 2025) को एक बड़ा फैसला हुआ. एआईएडीएमके की एनडीए में वापसी का ऐलान किया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एआईएडीएमके नेता पलानी स्वामी की मौजूदगी में यह ऐलान किया.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एलान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी एनडीए में अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगी और एनडीए में अब एआईएडीएमके फिर से वापस आ चुका है.
 
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर डीएमके को घेरेगी बीजेपी
 
अमित शाह ने कहा कि एआईएडीएमके से बीजेपी का सालों का नाता रहा है. इस दौरान अमित शाह ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को एक महान नेता भी बताया. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी और एआईएडीएमके साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सत्तारूढ़ डीएमके को सत्ता से बाहर करेंगे.
 
उन्होंने इस दौरान डीएमके की राजनीति और नीतियों के ऊपर भी सवाल खड़े किए. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि डीएमके के राज में तमिलनाडु में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है और उसका खामियाज़ा उठाना पड़ रहा है तमिलनाडु की आम जनता को.
 
सनातन विरोध और भाषा विवाद को भी बनाएगी मुद्दा
 
शाह ने इस दौरान सत्तारूढ़ डीएमके पर भाषा के नाम पर और सनातन विरोध के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया. अमित शाह ने कहा कि सत्तारूढ़ डीएमके पार्टी सनातन विरोधी है और वह सनातन के ऊपर लगातार आपत्तिजनक बयान देते रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु की जनता डीएमके को भ्रष्टाचार और उनके विवादित बयानों पर सबक सिखाएगी.
 
केंद्रीय गृह मंत्री ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले बीजेपी और एआईएडीएमके के तमाम नेताओं के साथ अलग-अलग बातचीत की जिसमें आगे की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ. इन बैठकों के दौरान चर्चा हुई कि आगामी विधानसभा चुनाव में कैसे एनडीए के तमिलनाडु से आने वाले सहयोगी दल चुनाव मैदान में उतरेंगे.
 
तमिलनाडु में नए चेहरे के साथ सियासी मैदान में उतरेगी बीजेपी
 
शुक्रवार को ही बीजेपी में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी हुआ. इस दौरान भाजपा के उम्मीदवार नयनार नागेंद्रन ने तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया. नागेंद्रन के खिलाफ और किसी उम्मीदवार ने कोई नामांकन नहीं किया ऐसे में नयनार नागेंद्रन का निर्विरोध तमिलनाडु बीजेपी का अध्यक्ष चुना जाना तय है.
 
नयनार नागेंद्रन की बात की जाए तो वह जयललिता के काफी करीबी माने जाते थे और जयललिता के साथ सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. जयललिता की मृत्यु के बाद वह बीजेपी के साथ आए और फिलहाल अब तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष पद की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं. इस सबके बीच के अन्नामलाई जो अभी तक तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष की कमान संभाले थे वह अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं और केंद्रीय गृह मंत्री ने ऐलान किया है कि उनके लिए केंद्रीय  संगठन में बड़ी जिम्मेदारी का ऐलान किया है.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget