एक्सप्लोरर

कदम-कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत... पराक्रम दिवस पर पीएम मोदी-राहुल समेत सुभाष चंद्र बोस को राजनेताओं ने ऐसे किया याद

Parakram Diwas: भारत सरकार ने साल 2021 में नेताजी सुभाष चंद्र भोस की जयंती को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था. 

Parakram Diwas: आजादी की लड़ाई को अपने नारों से नई ऊर्जा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र भोस (Subhas Chandra Bose) की आज 127वीं जयंती है. नेताजी ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा' नारा दिया था और आज वो महान स्वंत्रता सेनानियों में शामिल हैं. आज ही के दिन उड़ीसा के कटक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था. भारत सरकार ने साल 2021 में आज के दिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था. 

आज पराक्रम दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नेताजी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की. 

नेताजी देशभक्ति के प्रतीक हैं- द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, पराक्रम दिवस पर, सभी देशवासी भारत माता के एक महान सपूत, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. नेताजी असाधारण साहस और देशभक्ति के प्रतीक हैं. उनके नेतृत्व में लाखों लोग भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए थे. सभी भारतवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे.

नेताजी के विजन पर काम कर रहे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर ट्वीट कर लिखा, मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भारत के इतिहास में उनके अद्वितीय योगदान को याद करता हूं. हम भारत के लिए उनके विजन को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं.

देश की पीढ़िया नेताजी की प्रेरणा प्राप्त करती हैं- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूं. वे भारतीय स्वाधीनता संग्राम के ऐसे महानायक हैं जिन्होंने भारत माता को ग़ुलामी से मुक्त कराने के लिए शौर्य और पराक्रम की पराकाष्ठा का परिचय दिया. भारत की भावी पीढ़ियां भी नेताजी से प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी.

नेताजी का बलिदान सदैव हमारी प्रेरणा- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने नेताजी सुभाष चंद्र के बलिदान को याद करते हुए कहा, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिवीर, अपने साहस व शौर्य से करोड़ों भारतीयों के हृदय में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूं. आपका बलिदान सदैव हमारी प्रेरणा है. समस्त देशवासियों को पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

क़दम क़दम बढ़ाए जा ख़ुशी के गीत गाए जा- राहुल गांधी

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा, महान स्वतंत्रता सेनानी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिनका साहस और देशभक्ति आज भी हर भारतीय को हमारे महान देश की स्वतंत्रता की रक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित करती है.

स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा पैदा की- सीएम केजरीवाल

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, आज़ादी की लड़ाई में देश के युवाओं को संगठित कर स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा पैदा करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रेरणास्रोत नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन.

यह भी पढ़ें.

क्या यही है धीरेंद्र शास्त्री के 'चमत्कार' के पीछे का सच? abp न्यूज के सामने मैजिशियन सुहानी शाह ने खोले राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget