एक्सप्लोरर

Wayanad Landslides: 'मेरे प्यारे वायनाड में...' तबाही के बीच मासूम के लेटर पर सेना बोली- आपने दिल जीत लिया

Wayanad Landslides: केरल के एक छात्र ने भारतीय सेना को मलयालम में पत्र लिखा है. इस पत्र पर भारतीय सेना ने भी प्रतिक्रिया दी. बता दें कि केरल के वायनाड में भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है. 

Kerala Landslides: केरल के वायनाड में भूस्खलन (Wayanad Landslides) ने भारी तबाही मचाई है. वायनाड से आ रही रूह कंपा देने वालीं तस्वीरों के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जो राहत देने वाली है. सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल (Viral) हो रही है. दरअसल, ये फोटो तीसरी क्लास के छात्र के सेना को लिखे एक लेटर की है. 

केरल के एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाले रेयान ने सैनिकों को ये पत्र मलयालम में लिखा. सेना ने भी रेयान के इस लेटर का जवाब दिया. सोशल मीडिया पर वायरल इस लेटर और सेना के जवाब पर यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि मुश्किल वक्त में इस तस्वीर को देखना काफी खुशी देने वाला है. 

पत्र में क्या लिखा?

रेयान ने पत्र में लिखा, 'डियर इंडियन आर्मी, मेरे प्यारे वायनाड में भूस्खलन ने भारी विनाश किया है. मलबे में फंसे लोगों को रेस्कयू करते हुए आपको देखकर मुझे काफी गर्व और खुशी हुई. वो वीडियो देखा जिसमें आप भूख मिटाने के लिए बिस्किट खा रहे हो और पुल का निर्माण कर रहे हो. इस दृश्य ने काफी प्रभावित और प्रेरित किया. मैं भी एक दिन भारतीय सेना में शामिल होकर अपने देश की रक्षा करूंगा.'

सेना ने दिया ये रिप्लाई

इंडियन आर्मी ने रेयान के लेटर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. लेटर को शेयर करते हुए लिखा, 'डियर रेयान, आपके दिल से निकले शब्दों ने हमारे गहराई से छुआ है. विपत्ति के समय में आशा की किरण बनना हमारा लक्ष्य होता है और आपका ये पत्र हमारे इस मिशन की पुष्टि कर रहा है. आप जैसे हीरो हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरणा देते हैं. हमें उस दिन का बेसब्री से इंतजार है जब आप सेना की सर्दी पहनकर हमारे साथ खड़े होंगे. हम साथ खड़े होकर अपने देश को गौरवान्वित करने का काम करेंगे. युवा योद्धा, धन्यवाहद आपके साहर और प्रेरणा के लिए.'

बढ़ गया मौत का आंकड़ा

केरल के वायनाड में भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है. वायनाड में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 358 तक पहुंच गया है. इससे पहले इसरो ने एक सैटेलाइट तस्वीर ली थी और अनुमान जताया था कि केरल में 13 फुटबॉल स्टेडियम मैदानों जितने हिस्से में तबाही मची है. बता दें कि सेना लगातार वायनाड में रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है.

ये भी देखें: वक्त के साथ टूटती उम्मीदों के बीच अपनों को तलाश रहीं आंखें, जानिए केरल, उत्तराखंड, हिमाचल का दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
Xप्लेन: दतिया में 16 महीने की बच्ची की मौत, भारत में कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
भारत में कुपोषण का काला सच, कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget