एक्सप्लोरर

COVID-19 Vaccine Stolen: जींद के सरकारी अस्पताल से चोरी वैक्सीन बरामद, चोर ने कहा- सॉरी पता नहीं था कोरोना की दवाई है

COVID-19 Vaccine Stolen in Jind: हरियाणा के जींद शहर स्थित सिविल अस्पताल से कोविड-19 टीके की 1710 खुराक चोरी हो गई थी. चोरों ने पीपी सेंटर का ताला तोड़ कर फ्रीज में रखी टीके की खुराक और दूसरे कमरे में रखी इंक्वायरी फाइल चोरी कर ली थी.

जींद: जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर से ताला तोड़कर चोरी किए गए कोरोना वैक्सीन की 1710 खुराक की खेप गुरुवार शाम नाटकीय ढंग से सिविल लाइन थाने पहुंच गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक शाम करीब पांच बजे बाइक सवार एक व्यक्ति थाने के बाहर चाय की दुकान पर टीकों की 1710 खुराक से भरा थैला दुकानदार के पास यह कहकर छोड़ गया कि उसमें मुंशी (थाने के कर्मी) का खाना है. साथ ही थैले के अंदर एक पर्ची भी मिली है जिस पर लिखा था 'सॉरी पता नहीं था कोरोना की दवाई है.'

पुलिस के मुताबिक  पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ओपी नरवाल ने बताया कि सामान्य अस्पताल के पीपी सेंटर से चोरी हुई टीकों की खुराक की खेप कोई व्यक्ति शाम को थाने के बाहर एक दुकान पर दे गया, फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. थाना पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बाइक सवार का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है. पीपी सेंटर से गायब हुई फाइलों का हालांकि अब तक कोई सुराग नहीं लगा है.

बता दें, सिविल अस्पताल के पीपी सेंटर में बुधवार शाम को टीकाकरण शिविरों से बची हुई टीके की 1710 खुराक फ्रिज में रखी गई थीं. इनमें कोविशील्ड की 1270 खुराक और कोवैक्सीन की 440 खुराक शामिल थीं. बुधवार की रात चोरों ने पीपी सेंटर का ताला तोड़कर फ्रिज में रखी टीके की खुराक और दूसरे कमरे में रखी 'इंक्वायरी फाइल' चोरी कर ली गई थी.

ये भी पढ़ें-
Coronavirus LIVE: PM मोदी आज कोविड पर करेंगे तीन उच्च स्तरीय बैठकें, रद्द किया बंगाल का चुनावी दौरा

मुंबई में विरार के कोविड अस्पताल में लगी आग, 12 संक्रमित मरीजों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget