एक्सप्लोरर

यूपी निकाय चुनाव: मेयर पद के लिए ये हैं बीजेपी के पहले पांच योद्धा

काफ़ी माथापच्ची के बाद बीजेपी अब तक सिर्फ़ 5 शहरों के लिए ही मेयर तय कर पाई है. इस बार 16 नगर निगमों पर मेयर के चुनाव होने हैं.

लखनऊ: यूपी में होने वाले निकाय चुनाव सत्ता संभालने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली परीक्षा होगी. लंबे इंतजार के बाद शनिवार को बीजेपी ने मेयर पद के 5 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया. पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में बीजेपी के पुराने कार्यकर्ताओं पर ही भरोसा जताया गया है.

अयोध्या से ऋषिकेश उपाध्याय बीजेपी की टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ेंगे. अयोध्या में वे पिंटू बाबू के नाम से जाने जाते हैं. यहाँ से मेयर का उम्मीदवार कौन होगा ? इस पर बीजेपी, संघ और संत समाज के बीच एक राय नहीं बन पा रही थी. पैनल में तीन नाम थे- राजू दास, अभिषेक मिश्र और ऋषिकेश उपाध्याय. हनुमान गढ़ी के राजू दास और बीजेपी के युवा नेता अभिषेक के नाम पर सहमति नहीं बन पाई.

इसके बाद आरएसएस की सलाह पर ऋषिकेश उपाध्याय के नाम पर मुहर लग गई. पिछली बार वे अयोधया से विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन आख़िरी वक़्त में वेद गुप्ता को टिकट मिल गया, जो अब अयोध्या से विधायक हैं. 41 साल के ऋषिकेश उपाध्याय के अयोध्या और फ़ैज़ाबाद में कई कॉलेज हैं. यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली बार अयोध्या को नगर निगम बनाया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ख़ुद 15 नवंबर को यहाँ चुनाव प्रचार कर सकते हैं.

योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर से सासाराम जायसवाल को मेयर का टिकट मिला है. वे कुछ महीनों पहले तक समाजवादी पार्टी में थे. 2006 में भी वे यहाँ से मेयर का चुनाव लड़े लेकिन अंजु चौधरी से हार गए थे. चर्चा थी कि योगी अपने क़रीबी धर्मेंद्र सिंह को चुनाव लड़ाना चाहते थे. गोरखपुर नगर निगम इस बार पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हो गया है. पिछली बार भी यहाँ से बीजेपी को जीत मिली थी.

कानपुर में बीजेपी से प्रमिला पांडे मेयर का चुनाव लड़ेगी. वे लंबे अरसे से पार्टी से जुड़ी हुई हैं. सिविल साइंस इलाक़े से प्रमिला दो बार पार्षद भी रह चुकी हैं. कानपुर में वे पिस्तौल वाली नेता के नाम से मशहूर हैं. कानपुर से मेयर का पिछला चुनाव भी बीजेपी ने ही जीता था. आगरा से बीजेपी ने नवीन जैन को मेयर का टिकट दिया है. उनकी गिनती शहर के बड़े धनवानों में होती है. वे पीएनसी कंपनी के मालिक हैं. रियल एस्टेट से लेकर कई तरह के उनके कारोबार हैं. लखनऊ गोरखपुर हाइवे पर नवीन जैन के कई टोल प्लाज़ा हैं.

मेरठ से कामना कर्दम बीजेपी की टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ेंगी. वे पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं. काफ़ी माथापच्ची के बाद बीजेपी अब तक सिर्फ़ 5 शहरों के लिए ही मेयर तय कर पाई है. इस बार 16 नगर निगमों पर मेयर के चुनाव होने हैं.

पीएम नरेन्द्र मोदी के वाराणसी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ के लिए नाम का ऐलान होना बाक़ी है. बीजेपी ने लखनऊ के सभी 110 पार्षदों की लिस्ट जारी कर दी है, इनमें चार मुस्लिम हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget