एक्सप्लोरर

NCB के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के घर में हुई चोरी, काम करने वाली नौकरानी पर शक

Mumbai News: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था. उस दौरान एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े थे.

Mumbai News: मराठी एक्ट्रेस क्रांति रेडकर और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के घर में चोरी की घटना सामने आई है. गौरतलब है कि मराठी एक्ट्रेस क्रांति रेडकर सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं. वहीं, आर्यन खान ड्रग मामले के बाद समीर वानखेड़े सुर्ख़ियों में आए. दरअसल, समीर ही आर्यन खान ड्रग मामले की जांच का कर रहे थे. बता दें कि क्रांति रेडकर और समीर वानखेड़े पति-पत्नी हैं. 

क्रांति रेडकर और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के घर से साढ़े चार लाख रुपये चोरी हुए हैं. एक्ट्रेस ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. क्रांति का आरोप है कि उसके घर में काम करने वाली नौकरानी ने ही चोरी की है.

नौकरानी पर लगा चोरी का आरोप 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले क्रांति रेडकर ने एक एजेंसी के जरिए घर में काम करने के लिए एक महिला को काम पर रखा था, फिलहाल पुलिस उस एजेंसी से पूछताछ कर रही है जिसने महिला को नौकरी पर रखा था और महिला का पता जानने की कोशिश कर रही है. 

पुलिस ने इस मामले में बताया कि चोरी की घटना कुछ दिन पहले की है. क्रांति रेडकर को शक तब हुआ जब नौकरानी ने कुछ दिनों तक आना बंद तक दिया. फिर जाकर चोरी की घटना का खुलासा हुआ. अब पुलिस इस प्रकरण में जांच कर रही है. 

समीर वानखेड़े ने आर्यन खान को किया था गिरफ्तार 

मालूम हो कि बीते दिनों शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था. आर्यन खान को एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह चर्चा आ गए थे.  

वहीं, क्रांति रेडकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर रील्स, वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. बता दें कि इंस्टाग्राम पर क्रांति रेडकर को 315K लोग फॉलो करते हैं और यही वजह है कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: Avani Chaturvedi: देश में इतिहास रचने के बाद अब विदेशी धरती पर दिखेगी पायलट अवनि चतुर्वेदी की ऊंची उड़ान, भारत की बनेंगी पहचान

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget