एक्सप्लोरर

'पति के रिश्तेदारों पर आरोप लगाने का चलन बढ़ा', दहेज के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात

SC on Dowry Case: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक महिला के सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला खारिज करते हुए कहा कि पीड़िता की ओर से पति के रिश्तेदारों पर आरोप लगाने का चलन बढ़ रहा है.

Supreme Court on Dowry Cases: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि दहेज पीड़िता ने पति के रिश्तेदारों पर आरोप लगाए जाने का चलन बढ़ रहा है. इसके साथ ही कोर्ट एक महिला के सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला खारिज कर दिया. न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्ला और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की ननद, पति और ससुर के खिलाफ सामान्य तरह के आरोप हैं. 

शारीरिक यातना दिए जाने का आरोप गायब- कोर्ट

शीर्ष अदालत ने पाया कि अपीलकर्ताओं ने किसी भी प्रकार की शारीरिक यातना दिए जाने का आरोप गायब है. इसने कहा कि आरोप केवल ताना मारने और यह कहने का है कि वे उच्च पद पर हैं, उनका राजनीतिक प्रभाव है और मंत्रियों से संबंध हैं. आदेश में कहा गया कि दहेज पीड़िता ने पति के रिश्तेदारों को दोषी ठहराने की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए यह अदालत भादंसं की धारा 498ए और दहेज निषेध अधिनियम, 1961 की धारा 4 के तहत अपराध के लिए पति के रिश्तेदारों को शामिल करने के चलन की निंदा करती है.

शादी के पांच महीने बाद ही महिला ने पति को छोड़ा

शिकायतकर्ता और उसके पति का विवाह 2014 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुआ था. इस मामले के तहत विवाह के पांच महीने बाद महिला ने अपने पति को छोड़ दिया और अपने माता-पिता के साथ रहने लगी. बाद में, वह अपने ससुराल वापस चली गई, लेकिन फिर अपने माता-पिता के पास वापस आ गई. पति ने उसे कानूनी नोटिस भेजा और उसके बाद 2015 में वैवाहिक अधिकारों की बहाली के लिए याचिका दायर की.

इस कार्यवाही के लंबित रहने के दौरान, महिला ने 2016 में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई. हालांकि, समझौता हो गया और पति ने मामला वापस ले लिया. इसके बाद वह अपने पति या उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किए बिना अमेरिका चली गई तथा विवाद जारी रहा. पति ने 21 जून, 2016 को विवाह विच्छेद के लिए याचिका दायर की और जवाबी कार्रवाई में महिला ने वर्तमान अपीलकर्ताओं सहित छह आरोपियों के खिलाफ फिर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें -

पहलगाम में हमले के बाद उधमपुर में आतंकियों संग एनकाउंटर, एक जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget