एक्सप्लोरर

बिटकॉइन को लेकर भारतीयों की जिज्ञासा, ‘गूगल बाबा’ से पूछ रहे हैं सवाल

भारतीयों ने सबसे अधिक जिज्ञासा किन शब्दों, हस्तियों, गीत गानों, फिल्मों या ब्रांडों को लेकर दिखाई. इसके अनुसार सर्च के हिसाब से तीन प्रमुख श्रेणियों में बिटकॉइन शामिल रही.

नई दिल्ली: दुनिया भर में चर्चा में आई बिटकॉइन को लेकर भारतीयों की जिज्ञासा भी कम नहीं है. लोग इस आभासी मुद्रा या क्रि​प्टोकरंसी को लेकर अपने सवाल ‘गूगल बाबा’ से पूछ रहे हैं. यही कारण है कि इस साल गूगल पर सबसे अधिक पूछे गए सवालों में बिटकॉइन से जुड़े सवाल शामिल हैं और उसकी प्रमुख खोज (सर्च) वाली तीन श्रेणियों में बिटकॉइन शामिल रही है. Bitcoin भारतीयों ने सबसे अधिक जिज्ञासा  तकनीकी कंपनी गूगल की सालाना रपट में यह खुलासा किया गया है. इस रपट में कंपनी ने यह बताया है कि इस साल उसके सर्च विकल्प में भारतीयों ने सबसे अधिक जिज्ञासा किन शब्दों, हस्तियों, गीत गानों, फिल्मों या ब्रांडों को लेकर दिखाई. इसके अनुसार सर्च के हिसाब से तीन प्रमुख श्रेणियों में बिटकॉइन शामिल रही. इनमें 2017 में सबसे चर्चित समाचार में बिटकॉइन की कीमत संबंधी समाचार आठवें स्थान पर रहा. बड़ी संख्या में भारतीयों ने जानना चाहा कि आखिर बिटकायन क्या बला है?  जानकारों का कहना है कि नेटीजन ही नहीं आम लोग भी बिटकॉइन के बारे में जानना चाहते हैं. इसकी कीमत, इसका उपयोग कैसे किया जाए और भारत में इसे कैसे खरीदा जाए प्रमुख सवाल हैं जो लोगों के दिमाग में हैं और जिनका जवाब वे आनलाइन ‘गूगल बाबा’ से पूछते हैं. इसी तरह ‘क्या है श्रेणी’ में बड़ी संख्या में भारतीयों ने जानना चाहा कि आखिर बिटकायन क्या बला है? गूगल सर्च की ‘क्या है’ वाली श्रेणी में बिटकॉइन दूसरे नंबर पर रही. वहीं भारत में बिटकॉइन कैसे खरीदी जाए यह सवाल उसकी ‘कैसे’ वाली श्रेणी में शीर्ष सवालों में तीसरे स्थान पर रहा. bitcoin आखिर बिटकॉइन खरीदी कैसे जाए?  कंपनी के अनुसार सर्च इंजनों पर बिटकॉइन को लेकर जिज्ञासा केवल भारत या भारतीयों तक ही सीमित नहीं है. गूगल के लिए इस साल वैश्विक सर्च में भी दो प्रमुख श्रेणियों में बिटकॉइन शामिल है. इनमें से इस साल के पांच शीर्ष विश्व समाचारों में बिटकॉइन दूसरे नंबर पर जबकि ‘कैसे’ वाली श्रेणी में तीसरे स्थान पर है. दुनिया भर के लोगों ने जानना चाहिए कि आखिर बिटकॉइन खरीदी कैसे जाए? उल्लेखनीय है कि बिटकॉइन एक डिजिटल मुद्रा है यानी इसका कोई भौतिक रूप-स्वरूप नहीं है. इसे डिजिटल वालेट में ही रखा जा सकता है और लेन देन किया जा सकता है. बिटकॉइन के भविष्य की दशा-दिशा पर सुझाव देगी हाल ही में एक बिटकॉइन का मूल्य दस लाख रुपये से भी अधिक होने पर यह चर्चा में आई. भारत में इस मुद्रा को न तो आधिकारिक अनुमति है और न ही इसके नियमन का प्रारूप बना है. वित्त मंत्रालय ने इन्हीं दिनों एक समिति गठित की जो देश में बिटकॉइन के भविष्य की दशा-दिशा पर सुझाव देगी. इसी हफ्ते देश के आयकर विभाग ने कथित रूप से कर चोरी के मामले में दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और गुरूग्राम सहित नौ बिटकाइन एक्सचेंज परिसरों की पड़ताल की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget