एक्सप्लोरर

Punjab News: शिअद से अलग हुए गुट और बीजेपी के साथ सीटों का बंटवारा कर बनाएंगे सरकार- अमरिंदर सिंह

Punjab Election: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ हुई सियासी रस्साकशी के बाद सिंह ने सितंबर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था

Punjab Politics: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी अकाली दल से अलग हुए गुट और भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर राज्य में अगली सरकार बनाएगी. सिंह ने आज यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की. अमरिंदर सिंह ने कहा कि खट्टर के साथ यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी.

उन्होंने कहा, “कोई नया राजनीतिक घटनाक्रम नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री के साथ एक बढ़िया कॉफी पी.” यह पूछे जाने पर कि विधानसभा चुनाव से पहले क्या उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस में 'बड़े चेहरे' शामिल होंगे, सिंह ने कहा, “उसके लिए इंतजार कीजिये. सब कुछ ठीक चल रहा है. लोग बेहद उत्साहित हैं और हमारी सदस्यता अच्छी चल रही है.” उन्होंने कहा, “भगवान ने चाहा तो भारतीय जनता पार्टी और (सुखदेव सिंह) ढींढसा की पार्टी (शिअद संयुक्त) के साथ सीटों का बंटवारा कर हम सरकार बनाएंगे.”

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ हुई सियासी रस्साकशी के बाद सिंह ने सितंबर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. खट्टर के साथ उनकी मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब तीन कृषि कानूनों को वापस लेने वाले एक विधेयक को आज संसद के दोनों सदनों से पारित कर दिया गया.

भाजपा के साथ गठबंधन की बातचीत पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की तो इसका यह मतलब नहीं है कि जब आप किसी से मिलें तो वह राजनीतिक ही हो. यह मात्र शिष्टाचार मुलाकात थी.”

हरियाणा सरकार की ओर से जारी तस्वीर में देखा जा सकता है कि खट्टर अमरिंदर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या वह पंजाब चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे, सिंह ने कहा कि वह दिल्ली जाएंगे और निश्चित तौर पर उनसे मुलाकात करेंगे.

कृषि कानूनों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “अब सब कुछ खत्म हो चुका है. तीन कृषि कानूनों को संसद द्वारा वापस ले लिया गया है.” सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की छह से सात मांगे मान ली है इसलिए अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है. 

First Women Prime Minister Of Sweden: स्वीडन में सप्ताह भर के भीतर दूसरी बार प्रधानमंत्री चुनी गईं एंडरसन

Jack Dorsey Resigned From Twitter: जैक डोर्सी का Twitter के CEO पद से इस्तीफा, भारतीय मूल के पराग अग्रवाल होंगे अगले हेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget