एक्सप्लोरर

First Women Prime Minister Of Sweden: स्वीडन में सप्ताह भर के भीतर दूसरी बार प्रधानमंत्री चुनी गईं एंडरसन

Social Democratic Party Leader: एंडरसन सप्ताह भर के भीतर एक बार फिर प्रधानमंत्री पद पर काबिज हुई हैं. उनकी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों की घोषणा मंगलवार को हो सकती है.

Magdalena Andersson Elected As Sweden's First Woman PM: स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री चुने जाने के कुछ घंटों बाद ही संसद में बजट प्रस्ताव गिरने पर मेगदालेना एंडरसन द्वारा पिछले सप्ताह पद से इस्तीफा दिए जाने के बीच सोमवार को एक बार फिर उन्हें सरकार का प्रमुख चुन लिया गया. सोशल डेमोक्रेट पार्टी की नेता एंडरसन ने सप्ताह भर के भीतर एक बार फिर प्रधानमंत्री पद पर कब्जा जमाया है. हालांकि, वह अपनी पार्टी की अल्पमत वाली सरकार बनाएंगी. वहीं उनकी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों की घोषणा मंगलवार को हो सकती है.

पिछले सप्ताह बुधवार को स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गईं एंडरसन इस पद पर केवल सात घंटे ही रह सकीं और उनके सहयोगी दल 'द ग्रीन्स' ने उनकी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था.एंडरसन ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा, 'मुझे अच्छा महसूस हो रहा है और मैं काम शुरू करने को लेकर उत्सुक हूं.' प्रधानमंत्री बनने से पहले वित्त मंत्री रहीं एंडरसन ने कहा कि वह मंगलवार को मंत्रिमंडल में शामिल नामों की घोषणा के बाद अपनी सरकार की नीतियों को पेश करेंगी.

हालांकि, उन्होंने कहा कि 'कल्याण, जलवायु और हिंसा से निपटना' उनकी प्राथमिकताएं हैं. गौरतलब है कि स्वीडन में पिछले कुछ वर्षों से संगठित अपराध गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिली है और स्टॉकहोम, गोटेबोर्ग और मालमो जैसे प्रमुख शहरों में गिरोहों के बीच गोलीबारी की घटनाएं सामने आयी हैं.

हालांकि कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि एंडरसन को अपनी सरकार को चलाने और व्यापक नीतियों के निर्माण के लिए अपने विपक्षी दलों पर निर्भर रहना पडेगा. गौरतलब है कि एंडरसन के समर्थन में उनके सहयोगी दल ग्रीन्स, द सेंटर और अन्य वामपंथी पार्टियां है.

Omicron Variant: ब्रिटेन में इन जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य, कोरोना के नए वेरिएंट के मामले आने के बाद उठाया गया कदम

Jack Dorsey Resigned From Twitter: जैक डोर्सी का Twitter के CEO पद से इस्तीफा, भारतीय मूल के पराग अग्रवाल होंगे अगले हेड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget