एक्सप्लोरर

वाहनों पर पड़ने लगा पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का असर, इंजन पर पड़ रहा है प्रभाव

अगर आप पेट्रोल वाहन चला रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत अहम है. पहले ही पेट्रोल की बेतहाशा महंगाई से परेशान वाहन चालकों को अब एथेनॉल मिलाए हुआ पेट्रोल अपने वाहनों में डालना होगा.

जम्मूः भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर समेत पूरे देश भर में पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथेनॉल मिलने की इजाज़त पेट्रोल कंपनियों को दे दी है, जिसका विपरीत असर अब पेट्रोल वाहनों पर पड़ने लगा है. जम्मू कश्मीर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन का दावा है कि पेट्रोल पानी के संपर्क में आने से सारा एथेनॉल पानी बन जाता है जो वाहन के इंजन को प्रभावित कर सकता है. 

जम्मू कश्मीर पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन की मानें तो भारत सरकार ने गुपचुप तरीके से यह आदेश निकाला है जिसमें पेट्रोल में 10% एथेनॉल मिलाने को हरी झंडी दे दी है. एसोसिएशन के मुताबिक एथेनॉल गन्ने के रस से बनता है और अगर इसे पेट्रोल में पानी मिल जाए और वह पेट्रोल पानी के संपर्क में आए तो पेट्रोल में मिला पूरा इथेनॉल पानी बन जाएगा.

एसोसिएशन दावा कर रहा है कि पानी पेट्रोल से भारी होता है इसलिए धीरे-धीरे करके टंकी में पड़ा सारा एथेनॉल पानी बन कर नीचे बैठ जाएगा और अंत में वाहनों की इंजन को बुरी तरह प्रभावित करेगा.

एसोसिएशन के प्रधान आनन शर्मा के मुताबिक जम्मू कश्मीर में यह प्रक्रिया इसी महीने की 9 तारीख से शुरू हो गई है और कई वाहनों के इंजन बंद पड़ गए हैं. उन्होंने कहा कि एथेनॉल से भरा हुआ पेट्रोल बेचने की कोई जानकारी ग्राहकों को नहीं है और जिस भी वाहन में कोई परेशानी आती है तो वह वाहन चालक सीधा पेट्रोल पंप वालो से शिकायत करता है.

एसोसिएशन ने मांग की कि सरकार को यह बात सार्वजनिक करनी चाहिए कि आप पेट्रोल में एथेनॉल मिलाया जा रहा है और पेट्रोल के वाहन चलाने वाले पेट्रोल को पानी के संपर्क में ना आने दे. उन्होंने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के पीछे सरकार का मकसद पेट्रोल के आयात को कम करना है लेकिन इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

6 राज्यों के सीएम के सामने पीएम मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ, कहा- कोरोना से बचाव के लिए यूपी सरकार ने 3T मॉडल अपनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया टेररिस्ट, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान
भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया टेररिस्ट, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget