एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार ने 7 सीनियर सेक्रेट्री का किया ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

Secretaries Transfer News: केंद्र सरकार ने 7 सीनियर सचिवों का तबादला किया है. इसमें रचना शाह, अरुणीश चावला और विनीत जोशी जैसे नाम शामिल हैं.

केंद्र सरकार ने बुधवार (25 दिसंबर, 2024) को बड़ा फैसला करते हुए 7 वरिष्ठ सचिवों का ट्रांसफर किया है. इनमें से रचना शाह को डीओपीटी का सचिव, अरुणीश चावला को रेवेन्यू का सचिव और विनीत जोशी को उच्च शिक्षा का सचिव बनाया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादलों को मंजूरी दे दी है. 

रचना शाह केरल कैडर की आईएएस अधिकारी हैं. बिहार कैडर के आईएएस अरुणीश चावला संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. मणिपुर कैडर के आईएएस विनीत जोशी मौजूदा समय में मणिपुर के मुख्य सचिव हैं. 

किसे कहां मिली जिम्मेदारी, यहां देखें- 

1. रचना शाह को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) का सचिव नियुक्त किया गया. वर्तमान में वे कपड़ा मंत्रालय में सचिव हैं. 

2. अरुणीश चावला को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग का सचिव नियुक्त किया गया. वे संजय मल्होत्रा की जगह लेंगे, जो हाल ही में आरबीआई गवर्नर बने हैं. मौजूदा समय में, चावला फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं. वे संस्कृति मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे. 

3. विनीत जोशी वर्तमान में मणिपुर में मुख्य सचिव हैं. उनको शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में सचिव नियुक्त किया गया. वे के. संजय मूर्ति की जगह लेंगे.

4. नीलम शम्मी राव को रचना शाह की जगह कपड़ा मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया. वर्तमान में राव राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सचिव के रूप में कार्यरत हैं. 

5. संजय सेठी को भारत सरकार के सचिव के पद और वेतन पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव नियुक्त किया गया. सेठी ने कपड़ा मंत्रालय में सचिव के पद पर नियुक्ति के

बाद नीलम शम्मी राव की जगह ली है.

6. अमित अग्रवाल ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव के रूप में अरुणीश चावला की जगह ली है. वर्तमान में वे यूआईडीएआई के महानिदेशक हैं. 

7. नीरजा शेखर को अस्थायी रूप से पदोन्नत करके भारत सरकार के सचिव के पद और वेतन में उत्पादकता परिषद (डीपीआईआईटी के तहत) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया. वे एस गोपालकृष्णन की जगह लेंगी जो अब कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के अध्यक्ष हैं.  

ये भी पढ़ें: 'विकास में 40 साल की देरी, अंबेडकर के योगदान को किया नजरअंदाज', PM मोदी ने कांग्रेस को फिर घेरा

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget