एक्सप्लोरर

'विकास में 40 साल की देरी, अंबेडकर के योगदान को किया नजरअंदाज', PM मोदी ने कांग्रेस को फिर घेरा

PM Modi on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करते हुए अंबेडकर के जल संसाधनों में योगदान को सराहा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

PM Modi Attack on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (25 दिसंबर) को मध्य प्रदेश में एक परियोजना के शिलान्यास के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी देश के लिए बी.आर अंबेडकर के योगदान को नजरअंदाज कर रही है और हमेशा एक परिवार को इसका श्रेय दे रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा बाबा साहब अंबेडकर की दूरदर्शिता ने भारत के जल संसाधनों,जल प्रबंधन और बांध निर्माण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. अंबेडकर जी ने भारत में प्रमुख नदी घाटी परियोजनाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वर्तमान केंद्रीय जल आयोग के गठन के पीछे भी उनके प्रयास ही हैं.

'तीसरी बार केंद्र में बीजेपी की सरकार'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की जनता तीसरी बार केंद्र में बीजेपी की सरकार बनाई है. आज दुनिया भारत को जानना चाहती है. इसका लाभ एमपी को मिलने वाला है. उन्होंने कहा "देश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही है. देश में जल प्रबंधन और बड़ी परियोजनाओं को लेकर कांग्रेस ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई. अंबेडकर द्वारा की गई जल प्रबंधन और नदी परियोजनाओं की योजना को कांग्रेस ने अनदेखा किया.कांग्रेस ने जल संकट के समाधान और संग्रह की दिशा में ठोस प्रयास नहीं किए".

'कांग्रेस की योजनाएं सिर्फ घोषणाएं'
प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत में जो बड़ी नदी परियोजनाएं बनीं, वह अंबेडकर की दृष्टि और प्रयासों के कारण संभव हुईं.कांग्रेस की सरकारें केवल घोषणाएं करती थीं, लेकिन उन्हें लागू करने की नीयत नहीं रखती थीं. जहां कांग्रेस का शासन होता है, वहां विकास नहीं हो सकता".

'गरीब को मिल रहा मुफ्त राशन'
प्रधानमंत्री ने भाजपा की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज गरीब को मुफ्त राशन मिल रहा है. एक देश एक राशन कार्ड जैसी योजना के कारण राशन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन का पर्व मानते हुए भाजपा सरकार इसे एक आदर्श के रूप में देखती है.

बीजेपी सरकार के सफल प्रयास
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार योजनाओं को लागू करने में गंभीरता और प्रतिबद्धता दिखाती है. गरीबों को मुफ्त राशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं इसके उदाहरण हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की जनता ने तीसरी बार केंद्र में भाजपा को चुना, यह इस बात का प्रमाण है कि जनता को भाजपा के सुशासन पर भरोसा है.

क्रिसमस की बधाई 
आज पूरे विश्व में क्रिसमस की धूम है. मैं देश और दुनिया भर में उपस्थित ईसाई समुदाय को क्रिसमस की ढेर सारी बधाई देता हूं.  मोहन यादव जी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार का एक साल पूरा हुआ है. मध्य प्रदेश के लोगों को, भाजपा के कार्यकर्ताओं को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखने पहुंचे थे इस दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की आलोचना की., उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बीआर अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद चल रहा है, जिसकी कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने आलोचना की है.

ये भी पढ़ें: Watch: चंद सेकेंड में आग का गोला बना 110 यात्रियों को लेकर जा रहा प्लेन, सामने आया कजाकिस्तान हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget