एक्सप्लोरर

VIDEO: बैंकॉक से कोलकाता आ रही फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच हुई जमकर मारपीट, वायरल हो रहा वीडियो

Bangkok To India Flight: थाई स्माइल एयरवेज की फ्लााइट जो बैंकॉक से कोलकाता आ रही थी, उसमें दो यात्री आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Bangkok To India Flight: बैंकॉक से भारत के कोलकाता आ रही थाई स्माइल की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई. आसमान में कई हजार फीट ऊपर उड़ रही फ्लाइट के भीतर दो यात्रियों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया के जरिए इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं. ताजा घटना का वीडियो देखने से पता चलता है कि अब अपराध की घटनाएं फ्लाइट्स में भी लगातार बढ़ती जा रही हैं. मामला मंगलवार (27 दिसंबर) का है.

वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो

घटना के वायरल हो रहे वीडियो में, दो लोगों को एक दूसरे के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक फ्लाइट अटेंडेंट स्थिति को शांत करने का प्रयास करती है. दो पुरुष यात्री एक दूसरे से उलझ जाते हैं जिसमें एक यात्री को दूसरे से "हाथ नीचे कर" कहते हुए सुना जा सकता है. वह बार-बार चिल्लाता नजर आ रहा है, "अपना हाथ नीचे करो". देखते ही देखते दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है और मामला हाथापाई पर उतर आता है.

एक यात्री ने दूसरे की कर दी पिटाई

वीडियो में उसके बाद झगड़ रहा एक यात्री अपना चश्मा उतारता हुआ दिखाई देता है और दूसरे यात्री को मारना शुरू कर देता है, इसके साथ ही उसके दोस्त भी झगड़े में शामिल हो जाते हैं. दूसरा आदमी वापस नहीं मारता है और केवल खुद पर हो वार को टालने की कोशिश करता दिखता है. फ्लाइट अटेंडेंट दोनों को अलग करने का प्रयास करती है. सह-यात्रियों और फ्लाइट अटेंडेंट को आदमी को रुकने और शांत होने का आग्रह करते हुए सुना जा सकता है.

देखें वीडियो

इंडिगो फ्लाइट में विवाद का वीडियो हुआ था वायरल

इस महीने की शुरुआत में इसी तरह की एक घटना सामने आई थी जिसमें, इस्तांबुल से दिल्ली के लिए 16 दिसंबर की इंडिगो की फ्लाइट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक यात्री और फ्लाइट अटेंडेंट के बीच जमकर विवाद हुआ था. इस वायरल वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किया था. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कमेंट में कई तरह की बातें कहीं तो वहीं कुछ ने केबिन क्रू की इस तरह के गुस्से पर नाराजगी जाहिर की और लिखा, उसे चिल्लाना नहीं चाहिए था.  

इस घटना के जवाब में इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि "हम इस घटना को देख रहे हैं और आश्वस्त करना चाहेंगे कि ग्राहकों की सुविधा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है."

यह भी पढ़ें: Indian Railway Data Breach: रेलवे के यात्रियों का डेटा हुआ चोरी? IRCTC ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget