एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Terror Attack: बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उरी में की नापाक हरकत

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम के बाद आतंकवादियों ने उरी को निशाना बनाना चाहा, लेकिन सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है.

Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान ने नाकाम कोशिश की है. अब आतंकियों ने उरी में घुसपैठ की कोशिश की है. हालांकि सेना ने इसे नाकाम कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक उरी के नाला में सरजीवन क्षेत्र के पास 2-3 आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की. वहाँ तैनात जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कर्रवाई की.

जम्मू कश्मीर के बारमूला जिले के उरी में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश हुई है. चिनार कॉर्प्स ने इसको लेकर एक्स पर जानकारी शेयर की है. बुधवार को बारामूला के उरी नाला में सरजीवन क्षेत्र के पास लगभग 2-3 आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश करते पकड़े गए. नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने उन्हें चुनौती दी और रोकने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप भी गोलीबारी हुई.

आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों को बनाया निशाना -

आतंकवादियों ने मंगलवार को अनंतनाग जिले के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाया. बैसरन घाटी के पास करीब 2.30 बजे आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है. आतंकी वर्दी पहनकर आए थे. उन्होंने गोली मारने से पहले पर्यटकों से उनका धर्म पूछा. हमले में मारे गए लोगों में दो विदेशी भी शामिल हैं. हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है. इस हमले में शामिल आतंकियों की तलाश जारी है.  

पहलगाम हमले में नेवी अधिकारी ने गंवाई जान -

पहलगाम हमले में एक नेवी अधिकारी की भी जान चली गई. लेफ्टिनेंट विनय नरवाल छुट्टी मनाने कश्मीर आए थे. वे कोच्चि में तैनात थे. उनकी हाल ही में 16 अप्रैल को शादी हुई थी. वे दो साल पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे.

अपडेट जारी है...

यह भी पढ़ें : Kashmir Terror Attack: महंगी गाड़ियां और आधुनिक हथियारों का शौक, कौन है पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget