एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: पुलवामा जैसे हमले की साजिश रच रहे थे मारे गए दोनों आतंकी, अब 40 किलो विस्फोटक की तलाश जारी

Terrorists Killed in Kashmir: बुधवार को मारे गए दोनों आतंकियों की पुलवामा जैसे हमले को दोहराने की साजिश का खुलासा हुआ है. इसके लिए 40 किलो विस्फोटक भी जुटा लिया गया था जिसकी तलाश जारी है.

Terrorists Killed In J&K: बुधवार को कश्मीर में मारे गए दो आतंकियों के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है. खुलासा ये है कि ये दोनों पुलवामा हमले की तर्ज पर बड़े हमले को अंजाम देना चाहते थे और इसके लिए इन लोगों ने बाकायदा 40 किलो से ज्यादा विस्फोटक भी इक्ट्ठा किया था. साथ ही ये दोनों उस साजिश का हिस्सा भी थे जिसके तहत जम्मू कश्मीर मे बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया जा रहा था.

फुरकान और यासीर के थे खतरनाक मंसूबे
मारे गए दुर्दांत पाकिस्तानी आतंकवादी जिसका नाम फुरकान था और पाकिस्तान ने इसे विशेष रूप से भारत भेजा था ताकि स्थानीय लोगों को बरगला कर ये साजिशों को अंजाम दिला सके. फुरकान अपने इन मंसूबो में काफी हद तक कामयाब भी हुआ. इसके अलावा यासीर अहमद पारे लश्कर का नाम जान लें जो कश्मीर स्थित खूंखार कंमाडर फुरकान के इशारों पर पूरी तरह से नाच रहा था और अपने ही लोगों को मार रहा था.

पाकिस्तान की नापाक साजिश का हिस्सा था फुरकान
खुफिया शाखा के एक आला अधिकारी के मुताबिक फुरकान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आंतकी संगठन लश्कर-ए- तैयबा के बड़े हुक्मरानों के लगातार संपर्क में रहता था और पाक की उस नापाक साजिश का हिस्सा भी था जिसके तहत जम्मू कश्मीर के बेगुनाह लोगों को मारा गया था. एजेंसिया इन दोनों की पिछले आठ महीने से तलाश में थी क्योकि उन्हें पता चला था कि ये लोग पुलवामा हमले की तर्ज पर बड़े हमले को अंजाम देना चाहते हैं.

पुलवामा के पास ही देना चाहते थे वारदात को अंजाम
खुफिया एजेंसियो को यह भी पता चला कि ये लोग पुलवामा के आसपास ही बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे और इसके लिए इन लोगों ने ऐरीगम लेसीपुर रोड पर रेकी भी कर ली थी. पुलवामा चुनने की एक वजह यह भी थी कि यासीर पारे वहीं का रहने वाला था और उसे वहां से स्थानीय सपोर्ट भी हासिल हो सकती थी. अपनी योजना को अंजाम देने के लिए इन लोगों ने बाकायदा 40 किलो से ज्यादा विस्फोटक का भी इंतजाम कर लिया था और खुद पारे एक बेहतरीन आईईडी एक्सपर्ट माना जाता था जो कम समय में आईईडी तैयार कर लेता था. सुरक्षाबलों को बुधवार की सुबह इन लोगों के छुपे होने का पता चला और मुठभेड़ में ये दोनों मारे गए.

जम्मू कश्मीर पुलिस का क्या है कहना
जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने भी माना कि यह आतंकवादी स्थानीय लोगों को मारने की साजिशों में शामिल थे. साथ ही दोनों के ऊपर लाखों रुपये का इनाम था. इनके पास से हथियार और गोला बारूद समेत अनेक महत्वपूर्ण चीजें बरामद बताई जाती हैं. 

40 किलो विस्फोटक की तलाश में हैं जांच एजेंसिया 
अब यासीन अहमद पारे और उसके सहयोगी फुरकान के पास मौजूद 40 किलो से ज्यादा विस्फोटक आखिर गया कहां-इस सवाल को लेकर खुफिया और जांच एजेंसियां बेहद परेशान हैं और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं. एजेंसियों को शक है कि ये विस्फोटक फुरकान के पाकिस्तानी सहयोगी अबू रफिया के पास है और उन्हें डर है कि आने वाले दिनो में इस विस्फोटक के जरिए कहीं किसी बड़ी साजिश को अंजाम ना दे दिया जाए.

ये भी पढ़ें-

Mamata Mumbai Visit: ममता के मुंबई दौरे पर सियासी घमासान, अब संजय राउत बोले- देश में न NDA एक्टिव है न UPA एक्टिव

Parliament Session: सांसदों का निलंबन वापसी की मांग के बीच राहुल गांधी का ट्वीट, बोले- जो सरकार डरे, वो अन्याय ही करे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget