एक्सप्लोरर

Militants Attack in Srinagar: आतंकियों की दिनदहाड़े फायरिंग में दो पुलिसवाले शहीद, आतंकी संगठन TRF ने हमले की जिम्मेदारी ली

Militants Attack in Srinagar: ये आतंकी हमला 24-सदस्यीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल द्वारा केंद्र शासित प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा के समापन के एक दिन बाद हुआ. इससे पहले, दो अलग-अलग मुठभेड़ में, कश्मीर के शोपियां और बडगाम जिलों में तीन आतंकवादी मारे गए

Militants Attack in Srinagar: जम्मू कश्मीर के बारजुल्ला इलाके में आज आतंकियों ने पुलिसवालों पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए. हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा TRF ने ली है. टेलिग्राम पर एक पोस्ट में टीआरएफ ने धमकी दी है कि आगे होने वाले हमले इससे भी बड़े और नए तरीके से होंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस हमले का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है. वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है किस तरह आतंकी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और फिर भाग गया. घायल पुलिसकर्मी मोहम्मद यूसुफ और सुहैल अहमद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

ये आतंकी हमला 24-सदस्यीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल द्वारा केंद्र शासित प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा के समापन के एक दिन बाद हुआ. इससे पहले, दो अलग-अलग मुठभेड़ में, कश्मीर के शोपियां और बडगाम जिलों में तीन आतंकवादी मारे गए और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया.

मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आज एक मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए, जबकि एक अन्य मुठभेड़ में बडगाम जिले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गया. आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शोपियां के बडीगाम में गुरुवार रात मुठभेड़ शुरू हुई. आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इस क्षेत्र की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया.

जैसे ही सुरक्षाबल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन पर फायरिंग होने लगी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. फायरिंग अब बंद है. सुरक्षा बल इलाके की तलाशी ले रहे हैं. मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. पुलिस ने कहा कि बडगाम जिले के बीरवाह में एक दूसरी मुठभेड़ में 'विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) मोहम्मद अल्ताफ शहीद हो गए और मंजूर अहमद घायल हो गए."

ये भी पढ़ें- फेसबुक न्यूज़ बैन: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से की बात, कहा- कंपनी से डरने वाले नहीं

किसान नेता ने कहा- हिंसा की जांच के लिए पुलिस आए तो घेर कर गांव में ही बिठा लो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget